होम / अप्वाइंटमेंट / शिबाशीष रॉय बने Infiniti Retail के नए CEO, इस तारीख से संभालेंगे कार्यभार

शिबाशीष रॉय बने Infiniti Retail के नए CEO, इस तारीख से संभालेंगे कार्यभार

इनफिनिटी रिटेल (Infiniti Retail) लिमिटेड के बोर्ड ने शिबाशीष रॉय को CEO नियुक्त किया है. वर्तमान MD और CEO अविजीत मित्रा मार्च 2025 में रिटायर होने जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा समूह (Tata Group) का हिस्सा और 'क्रोमा' (Croma) ब्रैंड नाम के तहत काम करने वाले भारत के लीडिंग कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर इनफिनिटी रिटेल (Infiniti Retail) लिमिटेड के बोर्ड ने शिबाशीष रॉय को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है. उनकी सेवाएं 18 नवंबर, 2024 से प्रभावी होंगी. वहीं, वर्तमान प्रबंध निदेशक (MD) और सीईओ अविजीत मित्रा मार्च 2025 में रिटायर होने जा रहे हैं, ऐसे में वह तब तक कंपनी में एमडी की भूमिका निभाएंगे. 

अब तक ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे शिबाशीष रॉय 

शिबाशीष रॉय फिलहाल कंपनी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Deputy CEO) के रूप में कार्यरत हैं और स्टोर संचालन, ई-कॉमर्स, मार्केटिंग, खरीदारी, बिक्री, सर्विसेज और टेक्नोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की देखरेख करते हैं.

इनफिनिटी रिटेल के चेयरमैन ने दी शुभकामनाएं

इनफिनिटी रिटेल के चेयरमैन नवीन ताहिल्यानी ने कहा है कि वह विशेष रूप से अविजीत मित्रा को सीईओ के रूप में पिछले नौ वर्षों में दिए गए उनके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं. उन्होंने रेवेन्यू बढ़ाने, टीम बनाने, ऑपरेशनल प्रोसेसिस को स्थापित करने और पूरे भारत में स्टोरों के विशाल नेटवर्क को बढ़ाने में उल्लेखनीय काम किया है. आज, क्रोमा देश के शीर्ष 3 इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर्स में से एक है. वहीं, अब शिबाशीष रॉय अगले वित्तीय वर्ष और उसके बाद भी कंपनी के विकास का काम जारी रखेंगे. शिबाशीष एक कमिटिड और पैशनेट लीडर हैं, जो ब्रैंड आत्मीयता को मजबूत करने और ग्राहक अनुभव को बढ़ाने पर स्पष्ट ध्यान देने के साथ क्रोमा की सर्वव्यापी यात्रा के प्रयासों को लीड कर रहे हैं. उन्हें यकीन है कि यह कंपनी के लिए लाभदायक विकास के एक रोमांचक चरण की शुरुआत है. उन्होंने सीईओ के रूर से शिबाशीष के इस नए सफर की शुरुआत के लिए उन्हें भी शुभकामनाएं दी हैं. 


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

19 hours ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 day ago

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में नेतृत्व परिवर्तन, कश्यप गाला बने नए प्रेसिडेंट

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने कश्यप गाला को कंपनी का नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अप्रैल 2026 में इस नई जिम्मेदारी का कार्यभार संभाला.

1 day ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

2 days ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

23-July-2026


बड़ी खबरें

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

1 hour ago

RBI के फैसले के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों और ट्रिगर्स पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ था, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 9.75 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,624.65 के स्तर पर बंद हुआ.

2 hours ago

Voda-Idea की FY27 पर बड़ी रणनीति, नेटवर्क विस्तार से कमाई बढ़ाने तक इन 3 मोर्चों पर रहेगा फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि नेटवर्क में निवेश, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर वह आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति और बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेगी.

1 hour ago

शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश? HSBC ने जताई 25 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

ग्लोबल बैंक HSBC ने भारत की रेटिंग को 'न्यूट्रल' किया है और घरेलू मांग पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

1 hour ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

17 hours ago