होम / अप्वाइंटमेंट / वरिष्ठ पत्रकार मनीष अवस्थी की नई “उड़ान” बड़ी जिम्मेदारी, संभाल ली कमान

वरिष्ठ पत्रकार मनीष अवस्थी की नई “उड़ान” बड़ी जिम्मेदारी, संभाल ली कमान

वरिष्ठ टीवी पत्रकार और जाने-माने न्यूज एंकर मनीष अवस्थी ने मेनस्ट्रीम मीडिया से अलग हटकर अब नई ‘उड़ान’ भरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार और जाने-माने न्यूज एंकर मनीष अवस्थी लगभग 3 दशक मेनस्ट्रीम मीडिया में बिताने के बाद अलग हटकर एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं. दरअसल, मनीष अवस्थी ने अब ‘इंडियो’ (Indigo) ग्रुप ऑफ कंपनीज में एडवाइजर (पब्लिक एंड पॉलिसी अफेयर्स) के रूप में अपनी नई पारी शुरुआत की है. उन्होंने एक जुलाई से कार्यभार भी संभाल लिया है. 

इन टीवी चैनलों में निभाई प्रमुख भूमिका

आपको बता दें, मनीष अवस्थी इससे पहले देश के बड़े न्यूज ब्रॉडकास्टर्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) में बतौर ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर अपनी भूमिका निभा रहे थे. मनीष अवस्थी इससे पहले नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ (News India) में बतौर एडिटोरियल डायरेक्टर भी रह चुके हैं. ‘आईटीवी नेटवर्क’ के साथ मनीष अवस्थी की यह दूसरी पारी थी. ‘न्यूज इंडिया’ जॉइन करने से पहले भी वह करीब नौ साल से ‘आईटीवी नेटवर्क’ में कार्यरत थे और बतौर सीनियर एंकर/चीफ पॉलिटिकल एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

फिल्ड रिपोर्टिंग के माहिर खिलाड़ी 

मूल रूप से नागपुर (महाराष्ट्र) के रहने वाले और नागपुर से ही पत्रकारिता के करियर की शुरुआत करने वाले मनीष अवस्थी नागपुर से दिल्ली तक की हर सियासी हलचल को समय से पहले भांपने के उस्ताद रहे हैं. संघ और संगठन से जुड़ी हर खबर मनीष अवस्थी के पास सबसे पहले होती है. मनीष अवस्थी फील्ड रिपोर्टिंग के माहिर खिलाड़ी हैं. ‘आईटीवी नेटवर्क’ के सबसे बड़े शो ‘देश का सवाल’ शो की जिम्मेदारी भी मनीष अवस्थी ही संभालते थे. मनीष अवस्थी को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 30 साल का अनुभव है. ‘आईटीवी नेटवर्क’ में आने से पूर्व करीब 17 साल तक वह ‘आजतक’ में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे. मनीष अवस्थी पूर्व में ‘जी’ (Zee) में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं. 

इसे भी पढ़ें- 3 साल में 3 गुना बढ़ा क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन, RBI ने जारी की रिपोर्ट

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago