होम / अप्वाइंटमेंट / सीनियर ब्यूरोक्रेट अजय सेठ बने देश के नए फाइनेंस सेक्रेटरी, तुहिन कांत पांडे की लेंगे जगह

सीनियर ब्यूरोक्रेट अजय सेठ बने देश के नए फाइनेंस सेक्रेटरी, तुहिन कांत पांडे की लेंगे जगह

अजय सेठ कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं. उन्होंने IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एंटोनियो डी मनीला यूनिवर्सिटी से एमबीए शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाह अजय सेठ को भारत का नया वित्त सचिव नियुक्त किया है. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमेटी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है. अजय सेठ, जो 1987 बैच के कर्नाटक कैडर के IAS अधिकारी हैं, फिलहाल वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) के सचिव के तौर पर कार्यरत हैं. अब उन्हें इसी मंत्रालय में वित्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

कौन होते हैं वित्त सचिव?

वित्त मंत्रालय के अंतर्गत पांच अलग-अलग विभाग होते हैं:-आर्थिक मामले विभाग (DEA),व्यय विभाग (DoE),राजस्व विभाग (DoR),निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM),वित्तीय सेवा विभाग (DFS) इनमें से किसी एक विभाग के सचिव को वरिष्ठता के आधार पर वित्त सचिव का पद सौंपा जाता है, जो पूरे मंत्रालय का समन्वय करते हैं.

अजय सेठ का प्रोफाइल

अजय सेठ एक अनुभवी और सुलझे हुए अफसर माने जाते हैं. उन्हें पब्लिक फाइनेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग, और पॉलिसी मेकिंग में गहरी समझ है. हाल के वर्षों में उन्होंने डिजिटल इकोनॉमी,इन्फ्रास्ट्रक्चर बूस्ट और ग्लोबल इकनॉमिक डायलॉग्स में भारत का नेतृत्व किया है. उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत वित्तीय स्थिरता, निजी निवेश और आर्थिक विकास को प्राथमिकता दे रहा है.

वित्त सचिव के रूप में अजय सेठ

आगामी 2025-26 बजट कार्ययोजना को दिशा देंगे.मुद्रास्फीति नियंत्रण और विकास दर बनाए रखने के लिए नीति सहयोग करेंगे.G20, IMF जैसी वैश्विक मंचों पर भारत के रुख को मजबूत बनाएंगे. कुल मिलाकर-अजय सेठ की नियुक्ति से सरकार को अनुभव और रणनीतिक सोच का लाभ मिलेगा. ऐसे समय में जब वैश्विक और घरेलू आर्थिक चुनौतियां दोनों मौजूद हैं, उनकी लीडरशिप महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

20 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago