होम / अप्वाइंटमेंट / IndiaMART में CHRO की जिम्मेदारी संभालेंगे सौरभ दीप सिंगला

IndiaMART में CHRO की जिम्मेदारी संभालेंगे सौरभ दीप सिंगला

IndiaMART से पहले सौरभ सिंगला upGrad में HR वर्टिकल को ग्लोबली लीड कर रहे थे. उनके पास ह्यूमन रिसॉर्स फील्ड में 25 से अधिक सालों का अनुभव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के सबसे बड़ा ऑनलाइन B2B मार्केटप्लेस इंडियामार्ट (IndiaMART) ने आज सौरभ दीप सिंगला (Saurabh Deep Singla) को अपना मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (CHRO) नियुक्त करने की घोषणा की है. सौरभ एक अनुभवी ह्यूमन कैपिटल लीडर हैं, जिनके पास लगभग तीन दशकों का अनुभव है.

संभालेंगे ये जिम्मेदारियां
सौरभ के पास 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने मानव संसाधन (Human Resource) रणनीतियों को व्यावसायिक लक्ष्यों से जोड़ा और हाई परफॉर्मेंस वाले कल्चर को बढ़ावा दिया है. इंडियामार्ट में सिंगला सभी HR-संबंधी पार्टनरशिप की अगुवाई करेंगे. संगठनात्मक डिजाइन, स्पीड और ग्राहक सफलता के लिए डीलियरिंग, नियोक्ता ब्रैंडिंग, लीडर डेवलपमेंट से लेकर ऑर्गेनाइजेशनल कल्चर को बढ़ावा देने तक, उनकी भूमिका एचआर रणनीतियों के साथ व्यावसायिक लक्ष्यों को एकीकृत करने में मदद करेगी. सौरभ एक अत्यधिक सक्षम ऑरगेनाइजेशनल ट्रांसफॉर्मेशन एक्सपर्ट हैं, जिन्हें इनोवेशन, कोलेबोरेशन और हाई परफॉर्मेंस को बढ़ावा देने वाले कल्चर के निर्माण के लिए जाना जाता है. इसके अलावा वह upGrad, Ecom Express, Rio Tinto, Yum! Restaurants, Whirlpool, और Airtel जैसी कई प्रमुख ब्रैंडों के लिए लोगों की रणनीतियों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं.

 कंपनी के COO की प्रतिक्रिया
IndiaMART InterMESH Limited के COO दिनेश गुलाटी ने कहा है कि  सौरभ एक अनुभवी ह्यूमन कैपिटल लीडर हैं, जिनके पास लगभग तीन दशकों का अनुभव है. उन्होंने कहा कि हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं और हम उनके लिए मूल्य निर्माण करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं. 6000 से अधिक कर्मचारियों के संगठन के रूप में यह महत्वपूर्ण है कि हम इनोवेशन पर ध्यान दें और पूरे भारत में अपने वर्कफोर्स में उत्कृष्टता का वातावरण विकसित करें. सौरभ का IndiaMART परिवार में स्वागत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और हमें विश्वास है कि वह हमें एक हाई परफॉर्मेंस और सहयोगात्मक कल्चर बनाने में मदद करेंगे. 

सौरभ दीप सिंगला की प्रतिक्रिया
IndiaMART InterMESH Limited के CHRO सौरभ दीप सिंगला ने कहा है कि दो दशकों से अधिक समय से, IndiaMART ने लाखों बिजनेस की डिजिटल यात्रा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. कंपनी लगातार weekly payouts, horizontal and vertical growth programm जैसे इनोवेशन पर काम कर रही हैं, जो उन्हें बहुत उत्साहित करती है. उन्होंने कहा कि वह IndiaMART परिवार में शामिल होकर बहुत खुश हैं और कंपनी के विजन में योगदान देने के लिए तत्पर हैं. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

23 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

21 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

22 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago