होम / अप्वाइंटमेंट / सतीश कुमार के हाथों में आई रेलवे बोर्ड की कमान और बन गया इतिहास 

सतीश कुमार के हाथों में आई रेलवे बोर्ड की कमान और बन गया इतिहास 

रेलवे बोर्ड को नया अध्यक्ष मिल गया है. सतीश कुमार ने जया वर्मा सिन्हा के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभाल ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सतीश कुमार (Satish Kumar) ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पदभार ग्रहण कर लिया है. रेलवे के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब बोर्ड की कमान किसी दलित के हाथों में आई है. सतीश कुमार की नियुक्ति जया वर्मा सिन्हा के स्थान पर हुई है, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2024 को समाप्त हो गया है. कुमार ने पांच जनवरी 2024 को रेलवे बोर्ड में सदस्य (ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टाॉ) के रूप में कार्यभार संभाला था और अब वह बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.  

शानदार रहा है करियर
भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा (IRSME) के 1986 बैच के अधिकारी सतीश कुमार मार्च का 34 वर्षों का करियर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं. वह उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के महाप्रबंधक के रूप में भी काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए थे. उन्होंने अप्रैल, 2017 से अप्रैल, 2019 तक उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में भी काम किया है.

1988 में हुई थी शुरुआत  
सतीश कुमार ने जयपुर के प्रतिष्ठित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से ऑपरेशन मैनेजमेंट और साइबर लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा भी किया है. कुमार ने मार्च 1988 में भारतीय रेलवे में अपना करियर शुरू किया था. तब से अब तक वह विभिन्न क्षेत्रों और डिवीजनों में विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं.  कुमार जयपुर में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक और मुख्य सतर्कता अधिकारी की जिम्मेदारी का भी निर्वाहन कर चुके हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago