होम / अप्वाइंटमेंट / इस कंपनी के साथ जुड़ने जा रहे हैं संजय नायर, मिलेगी ये जिम्‍मेदारी 

इस कंपनी के साथ जुड़ने जा रहे हैं संजय नायर, मिलेगी ये जिम्‍मेदारी 

संजय नायर इस कंपनी का दामन थामने से पहले कई अन्‍य कंपनियों के साथ अहम जिम्‍मेदारी निभा चुके हैं. वो इससे पहले केकेआर (KKR) की एशियाई निवेश और पोर्टफोलियो प्रबंधन समितियों में काम कर चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कई कंपनियों में अहम जिम्‍मेदारी निभा चुके संजय नायर जाने मानी निवेशक कंपनी पीक सस्‍टेनेबिलिटी वेंचर्स (Peak Sustainability Ventures) के साथ जुड़ने जा रहे हैं. वो कंपनी के साथ बतौर जनरल पार्टनर के रूप में जुड़ने जा रहे हैं. पीक सस्‍टेनेबिलिटी वेंचर्स के साथ जुड़ने से पहले संजय नायर केकेआर(कोहलबर्ग क्रॉविस रॉबर्ट्स एंड कंपनी) के साथ बतौर सीईओ और सीनियर एडवाइजर के रूप में काम कर चुके हैं. 

कई अहम जिम्‍मेदारियों को निभा चुके हैं संजय नायर
पीक सस्‍टेनेबिलिटी वेंचर्स के साथ जुड़ने वाले संजय नायर इससे पहले केकेआर में काम कर चुके हैं. वो सिटी ग्रुप के भारतीय और दक्षिण एशियाई ऑपरेशन के सीईओ भी रह चुके  हैं. यही नहीं वो इससे पहले सिटी ग्रुप की ग्‍लोबल मैनेजमेंट कमिटी और एशिया कार्यकारी संचालन समिति के हेड भी रह चुके हैं. संजय नायर इससे पहले केकेआर पोर्टफोलियों से जुड़ी कई कंपनियों के बोर्ड में भी रह चुके हैं और वो एवेंनडस कैपिटल में चेयरमैन का पद भी संभाल चुके हैं. वो नायका (Nykaa) में भी अहम जिम्‍मेदारी निभाते हुए नॉन एक्जिक्‍यूटिव डॉयरेक्‍टर का पद देख चुके हैं, और वो  संयुक्‍त अरब अमीरात, ब्रिटेन और अमेरिका में कंपनी के विस्‍तार को देख चुके हैं. 

सेबी (Sebi) के अप्रूवल का है इंतजार
पी
क सस्‍टेनेबिलिटी ने इस संबंध में सेबी में कागजात दाखिल कर दिए हैं. सेबी इस पूरे मामले पर विचार कर रही है. वहीं पीक सस्‍टेनेबिलिटी वेंचर्स आने वाले समय में सस्‍टेनेबिलिटी फंड को बंद करने की योजना बना रहा है. माना जा रहा है कि संजय नायर के आने के बाद इस फैसले पर तेजी से काम हो सकता है. जब से पीक सस्‍टेनेबिलिटी की स्‍थापना हुई है तब से उसने एनर्जी, वाटर फूड एंड क्‍लाइमेट से जुड़ी सस्‍टेनेबिलिटी कंपनियों में निवेश किया है. कंपनी के पोर्टफोलियों में कोई 29 कंपनियां शामिल हैं. इन कंपनियों में सबसे अहम प्रतिलिपि (Pratilipi), वारी (Waaree) और सिंजी (Signzy) जैसी कंपनियां शामिल हैं. कंपनी ने 2021 में लगभग 730 करोड़ रुपये का पहला सस्‍टेनेबिलिटी फंड लॉन्‍च किया था. 

कहां से शुरू हुई कंपनी? 
पीक सस्‍टेनेबिलिटी की शुरुआत 2019 में समीर शाह ने की और  वो इसके प्रबंध भागीदार है. इस कंपनी ने अपना सबसे पहला निवेश 2007 में वीए टेक वाबेग(VA Tech Wabag), एक प्री आईपीओ डील में किया था. उसके बाद से वो एचएसटी  पॉवर(HST Power), आईओएन एनर्जी (ION Energy), ड्रिंकवेल (Drinkwell) और ग्‍लोबल इनिशियटिव फॉर ए सस्‍टेनेबल टुमॉरो (Global Initiative for a Sustainable Tomorrow) सहित कई कंपनियों में निवेश कर चुकी है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में निवेश के बाजार में तेजी आने की संभावना है. ग्‍लोबल इम्‍पैक्‍ट इनवेस्टिंग नेटवर्क (जीआईआईएन) का अनुमान है कि 2023 तक इसका बाजार 1.7 ट्रिलियन हो जाएगा. इस क्षेत्र में ऐसे निवेश की जरूरत महसूस की जा रही है जो टिकाउ हो और जिम्‍मेदार हो. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago