होम / अप्वाइंटमेंट / संजय कुमार ने संभाली IRCTC की ड्राइविंग सीट, क्या शेयरों की बढ़ेगी रफ्तार? 

संजय कुमार ने संभाली IRCTC की ड्राइविंग सीट, क्या शेयरों की बढ़ेगी रफ्तार? 

RTS के 1990 बैच के अधिकारी संजय कुमार जैन को आईआरसीटीसी का सीएमडी बनाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के टॉप मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है. संजय कुमार जैन (Sanjay Kumar Jain) को आईआरसीटीसी का सीएमडी नियुक्त किया गया है. भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के 1990 बैच के अधिकारी संजय कुमार जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं. उनके पास महत्वपूर्ण विभागों को संभालने का करीब 3 दशक का अनुभव है. संजय उत्‍तर रेलवे में प्रमुख मुख्‍य वाणिज्यिक प्रबंधक भी रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने IRCTC के समूह महाप्रबंधक (उत्‍तर क्षेत्र) की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ मध्‍य रेलवे में मंडल रेलवे प्रबंधक, लोक उद्यम विभाग में संयुक्‍त सचिव, राष्‍ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम में अंशकालिक अध्‍यक्ष एवं सीईओ की भूमिका भी निभाई है.

निभाया अहम किरदार
संजय कुमार जैन ने रेल सफर को ज्यादा आरामदायक बनाने में अहम किरदार निभाया है. IRCTC के समूह महाप्रबंधक (उत्‍तर क्षेत्र) के रूप में उन्होंने लग्‍जरी ट्रेन 'महाराजा एक्‍सप्रेस' को नया आयाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी. इसके अलावा, नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर एयरपोर्ट लाउंज की तर्ज पर तैयार भारत के पहला एग्‍जीक्‍यूटिव लाउंज की शुरुआत में भी उनका योगदान रहा है. संजय जैन के नेतृत्‍व में IRCTC उत्‍तरी क्षेत्र ने काफी तरक्की की है. खासतौर पर पर्यटन कारोबार 5 साल में लगभग 35 गुना तक बढ़ा है.

रेल मंत्री अवॉर्ड से सम्मानित
मुंबई के मंडल रेल प्रबंधक यानी DRM के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान संजय कुमार ने कई उल्लेखनीय कार्य किए. उन्होंने स्‍वच्‍छता मिशन पर फोकस करते हुए कई कदम उठाए, जिसके चलते छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को जल शक्ति मंत्रालय की ओर से सर्वश्रेष्‍ठ प्रतिष्ठित स्‍वच्‍छता स्‍थल पुरस्‍कार प्रदान किया गया. जैन की उत्‍कृष्‍ट सेवाओं के लिए उन्हें भारतीय रेलवे के सर्वोच्‍च सम्‍मान 'रेल मंत्री पुरस्‍कार' से दो बार सम्‍मानित किया जा चुका है. अब यह देखने वाली बात होगी कि वह IRCTC को किस तरह आगे लेकर जाते हैं. 

ऐसा रहा है स्टॉक्स का प्रदर्शन
IRCTC के शेयरों की बात करें, तो स्टॉक स्प्लिट के बाद से इस शेयर की रफ्तार पहले जितनी नहीं रही है. बुधवार को IRCTC के शेयरों में 2.57% की तेजी देखने को मिली और यह 933.85 रुपए के भाव पर बंद हुआ. जबकि पिछले 5 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 2.23% लुढ़का है और एक महीने में इसमें 3.47% की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले छह महीनों के आंकड़े पर नजर डालें तो इसने अपने निवेशकों को 45.61% का रिटर्न दिया है. इस साल अब तक यानी जनवरी से लेकर बुधवार तक यह महज 4.71% की ऊपर चढ़ पाया है. अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या संजय कुमार की नियुक्ति से IRCTC के शेयरों की रफ्तार बढ़ेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

22 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago