होम / अप्वाइंटमेंट / AWS भारत और दक्षिण एशिया के President बने Sandeep Dutta

AWS भारत और दक्षिण एशिया के President बने Sandeep Dutta

AWS भारत और दक्षिण एशिया के नवनियुक्त अध्यक्ष व Accenture India के पूर्व बिजनेस लीडर संदीप दत्ता के पास आईटी सेवाओं में दो दशकों से अधिक का अनुभव है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) ने संदीप दत्ता को भारत और दक्षिण एशिया के लिए अपना नया अध्यक्ष (President) नियुक्त किया गया है. यह घोषणा अंतरिम देश प्रमुख (interim country head) वैशाली कस्तूरे के जाने के लगभग एक साल बाद हुई है. इस नियुक्ति की पुष्टि 4 नवंबर को एक लिंक्डइन पोस्ट के माध्यम से AWS ग्लोबल सेल्स के एशिया पेसिफिक और जापान (APJ) के वाइस प्रेजीडेंट जैमे वैलेस द्वारा की गई है. 

भारतीय बाजार के भीतर चुनौतियों और अवसरों की गहरी समझ

एक्सेंचर इंडिया के पूर्व बिजनेस लीडर दत्ता के पास आईटी सेवाओं में दो दशकों से अधिक का अनुभव है, खासकर बड़े पैमाने पर बिजनेस परिवर्तन लाने की दिशा में वह काम कर रहे हैं. भारतीय बाजार के भीतर चुनौतियों और अवसरों की उनकी गहरी समझ उन्हें विघटनकारी प्रौद्योगिकियों (disruptive technologies) में एक विचारशील लीडर  के रूप में स्थापित करती है. जैमे वैलेस ने डिजिटल इनोवेशन को चलाने और भारत की सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों और महत्वाकांक्षाओं को संबोधित करने के लिए ग्राहकों को क्लाउड प्रौद्योगिकी (Cloud Technology) का उपयोग करने में मदद करने की उनकी रणनीतिक दृष्टि और क्षमता पर जोर देते हुए, दत्ता के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है. 

2030 तक पूरे भारत में डेटा सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर में 1,05,600 करोड़ रुपये का निवेश

दत्ता की नियुक्ति एक महत्वपूर्ण समय पर हुई है क्योंकि AWS 2030 तक पूरे भारत में डेटा सेंटर और बुनियादी ढांचे के निर्माण में12.7 बिलियन डॉलर (लगभग 1,05,600 करोड़ रुपये) का पर्याप्त निवेश कर रहा है. इस पहल से 23.3 बिलियन डॉलर (लगभग 1,94,700 करोड़ रुपये) जुड़ने का अनुमान है. इसके साथ ही सालाना भारत की जीडीपी में वृद्धि और 131,700 से अधिक पूर्णकालिक समकक्ष नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago