होम / अप्वाइंटमेंट / सजिथ शिवानंदन की टाटा डिजिटल में एंट्री, सितंबर से संभालेंगे CEO का पद

सजिथ शिवानंदन की टाटा डिजिटल में एंट्री, सितंबर से संभालेंगे CEO का पद

CEO के रूप में सजिथ शिवानंदन टाटा डिजिटल के डिजिटल के विकास और भविष्य की योजनाओं को दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

टाटा डिजिटल ने सजिथ शिवानंदन को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है. यह नियुक्ति कंपनी के पूर्व सीईओ नवीन ताहिलयानी के इस वर्ष की शुरुआत में पद छोड़ने के बाद की गई है और यह टाटा डिजिटल में चल रहे एक बड़े संगठनात्मक पुनर्गठन का हिस्सा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सजिथ शिवानंदन फिलहाल जियो मोबाइल डिजिटल सर्विसेज में अध्यक्ष (President) के पद पर कार्यरत हैं और सितंबर 2025 में टाटा डिजिटल में अपनी नई भूमिका संभालेंगे. सजिथ शिवानंदन को तकनीक, टेलीकॉम, मीडिया, पेमेंट्स और कंसल्टिंग जैसे विविध क्षेत्रों में करीब तीन दशकों का अनुभव है. उन्होंने एशिया-पैसिफिक क्षेत्र सहित भारत में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है. विशेष रूप से, वे गूगल में 15 वर्षों तक वरिष्ठ भूमिकाओं में सक्रिय रहे हैं. इसके अलावा, उनका करियर स्टार्टअप्स, वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियों और बड़े मीडिया संगठनों तक फैला हुआ है.

इस नेतृत्व परिवर्तन को टाटा डिजिटल के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जो डिजिटल स्पेस में अपनी स्थिति और सेवाओं को और अधिक सशक्त करने के इरादे से संगठनात्मक बदलावों की राह पर अग्रसर है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tenon Group के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त हुए संजय बावेजा

कंपनी का मानना है कि यह नियुक्ति उसकी तकनीक-आधारित विकास रणनीति को नई गति देगी और दीर्घकालिक मूल्य सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

4 days ago

एंजेल वन ने कृति शर्मा को बनाया हेड ऑफ डेटा प्राइवेसी, डेटा सुरक्षा ढांचे को मिलेगी मजबूती

कंपनी ने कहा कि कृति शर्मा की नियुक्ति से डेटा गवर्नेंस, प्राइवेसी और नियामकीय अनुपालन (कंप्लायंस) से जुड़ी उसकी क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी.

1 week ago

Gillette इंडिया ने पूर्व वॉलमार्ट इंडिया प्रमुख कृष्णमूर्ति अय्यर को बनाया स्वतंत्र निदेशक

वॉलमार्ट इंडिया में अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कृष्णमूर्ति अय्यर ने भारत में वॉलमार्ट के ऑफलाइन और डिजिटल कारोबार के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

28-May-2026

द एक्सेस ग्रुप ने शशिकांत शिंपी को भारत में हॉस्पिटैलिटी डिवीजन का MD नियुक्त किया

शशिकांत शिंपी मई 2026 में कंपनी से जुड़े हैं और अब भारत में STAAH प्लेटफॉर्म के विस्तार की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो द एक्सेस ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी है.

20-May-2026

AI-First रणनीति को मिलेगी नई रफ्तार, Mastek ने अमित गजवानी को बनाया COO

अमित गजवानी के पास बिजनेस ग्रोथ, रणनीति और बड़े स्तर के ऑपरेशंस संभालने का 28 वर्षों से अधिक का अनुभव है. Mastek से जुड़ने से पहले वह LTM Limited में यूरोप, यूके और नॉर्डिक्स बिजनेस के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे थे.

19-May-2026


बड़ी खबरें

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

9 hours ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 day ago