✕

होम / अप्वाइंटमेंट / CFA इंस्टीट्यूट इंडिया में सचिन छाबड़ा की एंट्री, बने सीनियर डायरेक्टर-मार्केटिंग

CFA इंस्टीट्यूट इंडिया में सचिन छाबड़ा की एंट्री, बने सीनियर डायरेक्टर-मार्केटिंग

सचिन छाबड़ा CFA इंस्टीट्यूट इंडिया में सीनियर डायरेक्टर-मार्केटिंग नियुक्त, रिलैक्सो फुटवियर्स के CMO थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 months ago

मार्केटिंग क्षेत्र के अनुभवी पेशेवर सचिन छाबड़ा ने CFA इंस्टीट्यूट इंडिया में सीनियर डायरेक्टर-मार्केटिंग के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल ली है. उन्होंने अपने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए इस नियुक्ति की जानकारी साझा की. इससे पहले वह रिलैक्सो फुटवियर्स में वाइस प्रेसिडेंट (VP) और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) के पद पर कार्यरत थे.

लिंक्डइन पर साझा की नई पारी की जानकारी

सचिन छाबड़ा ने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा कि उन्हें CFA इंस्टीट्यूट में सीनियर डायरेक्टर-मार्केटिंग (इंडिया) के रूप में जुड़कर खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि वह भारत और वैश्विक स्तर पर अपनी नई टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, "दुनिया के सबसे गतिशील बाजारों में से एक भारत में CFA इंस्टीट्यूट की मौजूदगी और प्रभाव को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिभाशाली सहयोगियों के साथ काम करने का इंतजार है."

रिलैक्सो फुटवियर्स में संभाल चुके हैं अहम भूमिका

CFA इंस्टीट्यूट से पहले सचिन छाबड़ा रिलैक्सो फुटवियर्स में वाइस प्रेसिडेंट और CMO के रूप में कार्यरत थे. अपने करियर के दौरान उन्होंने ब्रांड रणनीति, मार्केटिंग और बिजनेस ग्रोथ से जुड़े कई महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी पदों पर काम किया है.

उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब CFA इंस्टीट्यूट भारत में अपनी मौजूदगी और पेशेवर शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

4 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

4 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

13 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

12 hours ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

13 hours ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

13 hours ago

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

18 hours ago