होम / अप्वाइंटमेंट / RBI ने दिया आदेश, Shashidhar Jagdishan बने रहेंगे HDFC के MD और CEO!

RBI ने दिया आदेश, Shashidhar Jagdishan बने रहेंगे HDFC के MD और CEO!

Shashidharan Jagdishan की HDFC Bank Limited के CEO और MD के रूप में एक बार फिर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत के केंद्रीय बैंक RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) ने हाल ही में एक काफी महत्त्वपूर्ण आदेश देते हुए 3 अतिरिक्त सालों के लिए HDFC बैंक लिमिटेड (HDFC Bank Limited) के CEO और MD के रूप में Sashidharan Jagdishan की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. आज बैंक ने यह जानकारी साझा की है. 

HDFC ने दी जानकारी
एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान HDFC बैंक ने जानकारी देते हुए कहा कि 18 सितंबर 2023 की तारीख वाले अपने कम्युनिकेशन में RBI ने Shashidharan Jagdishan की HDFC बैंक लिमिटेड (HDFC Bank Limited) के CEO और MD के रूप में एक बार फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. RBI द्वारा दी गई सूचना के अनुसार Shashidharan Jagdishan 27 अक्टूबर 2023 से लेकर 26 अक्टूबर 2023 तक HDFC बैंक के CEO और MD के रूप में कार्यरत रह सकते हैं. 

31 सालों का बैंकिंग अनुभव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Shashidharan Jagdishan को लगभग 31 सालों का बैंकिंग अनुभव है. उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है और ग्रेजुएशन के दौरान उनकी विशेषता फिजिक्स नामक विषय में थी. करियर की बात करें तो प्रोफेशन से Shashidharan एक चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी CA हैं. इतना ही नहीं, बैंकिंग और फाइनेंस विषयों में विशेषता के साथ उन्होंने ब्रिटेन की Sheffield यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में मास्टर्स की डिग्री भी प्राप्त की है. वह साल 1996 में HDFC बैंक से एक मैनेजर के रूप में जुड़े थे. आगे चलकर साल 2008 में उन्हें CFO (चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर) के रूप में भी नियुक्त किया गया था. 

Shashidharan Jagdishan की भूमिका
एक्सचेंज फाइलिंग में HDFC बैंक ने कहा है कि बैंक के विकास में Jagdishan ने काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है. फाइनेंसिंग के क्षेत्र की अध्यक्षता करते हुए Jagdishan ने बैंक को अपने रणनीतिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में संस्था की मदद की है. बैंक के CEO और MD के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले वह बैंक के ग्रुप हेड थे और साथ ही उस वक्त वह HR (मानव संसाधन), फाइनेंस, लीगल एवं एडमिनिस्ट्रेशन के काम की देख रेख भी कर रही थी. 
 

यह भी पढ़ें: Burger King मिला सकता है Coca-Cola से हाथ, Pepsi से छूटेगा साथ?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago