होम / अप्वाइंटमेंट / भारत सरकार की फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन बने पूरन डावर

भारत सरकार की फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन बने पूरन डावर

भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ उद्यमी पूरन चंद डावर को फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद का चेयरमैन और गोपाल गुप्ता को परिषद का सदस्य बनाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने आगरा के जाने-माने उद्यमी पूरन चंद डावर को फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद (Development Council for Footwear and Leather Industry) का चेयरमैन नियुक्त किया है. इस प्रतिष्ठित पद पर उनके चयन को उद्योग जगत ने अत्यंत सराहा है और बधाइयों का सिलसिला जारी है.

उद्योग में समर्पण और नेतृत्व का मिला सम्मान

पूरन डावर की यह नियुक्ति, चमड़ा एवं फुटवियर उद्योग में उनके दशकों से किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शी सोच की मान्यता मानी जा रही है. वर्तमान में वे काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (CLE) के उत्तरी क्षेत्रीय अध्यक्ष और आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (AFMEC) के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

गोपल गुप्ता भी बने परिषद के सदस्य

इस नियुक्ति के साथ ही आगरा के गोपाल गुप्ता, जो गुप्ता एच.सी. ओवरसीज के चेयरमैन हैं, को भी परिषद का सदस्य नामित किया गया है. सरकार द्वारा इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें परिषद के 25 सदस्यों के नाम शामिल हैं. इनमें 11 सदस्य विभिन्न सरकारी विभागों से हैं, जबकि 14 सदस्य चमड़ा एवं फुटवियर उद्योग से जुड़े उद्यमी हैं.

उद्योग को मिलेगा नया मार्गदर्शनउद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि पूरन डावर के नेतृत्व में विकास परिषद न केवल उद्योग की वर्तमान चुनौतियों का समाधान ढूंढ़ेगी, बल्कि भारतीय फुटवियर और चमड़ा उद्योग को वैश्विक मंच पर और अधिक प्रतिस्पर्धी एवं सशक्त बनाएगी.  पूरन डावर और गोपाल गुप्ता जैसे अनुभवी उद्यमियों की नियुक्ति से यह उम्मीद की जा रही है कि भारतीय फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग को नई दिशा और मजबूती मिलेगी. यह परिषद नीति निर्माण, गुणवत्ता सुधार, निर्यात वृद्धि और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tenon Group के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त हुए संजय बावेजा

कंपनी का मानना है कि यह नियुक्ति उसकी तकनीक-आधारित विकास रणनीति को नई गति देगी और दीर्घकालिक मूल्य सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

2 days ago

एंजेल वन ने कृति शर्मा को बनाया हेड ऑफ डेटा प्राइवेसी, डेटा सुरक्षा ढांचे को मिलेगी मजबूती

कंपनी ने कहा कि कृति शर्मा की नियुक्ति से डेटा गवर्नेंस, प्राइवेसी और नियामकीय अनुपालन (कंप्लायंस) से जुड़ी उसकी क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी.

4 days ago

Gillette इंडिया ने पूर्व वॉलमार्ट इंडिया प्रमुख कृष्णमूर्ति अय्यर को बनाया स्वतंत्र निदेशक

वॉलमार्ट इंडिया में अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कृष्णमूर्ति अय्यर ने भारत में वॉलमार्ट के ऑफलाइन और डिजिटल कारोबार के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

28-May-2026

द एक्सेस ग्रुप ने शशिकांत शिंपी को भारत में हॉस्पिटैलिटी डिवीजन का MD नियुक्त किया

शशिकांत शिंपी मई 2026 में कंपनी से जुड़े हैं और अब भारत में STAAH प्लेटफॉर्म के विस्तार की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो द एक्सेस ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी है.

20-May-2026

AI-First रणनीति को मिलेगी नई रफ्तार, Mastek ने अमित गजवानी को बनाया COO

अमित गजवानी के पास बिजनेस ग्रोथ, रणनीति और बड़े स्तर के ऑपरेशंस संभालने का 28 वर्षों से अधिक का अनुभव है. Mastek से जुड़ने से पहले वह LTM Limited में यूरोप, यूके और नॉर्डिक्स बिजनेस के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे थे.

19-May-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

6 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

4 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

6 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

8 hours ago