होम / अप्वाइंटमेंट / सलील हजर्निस को Poonawalla Fincorp ने चीफ टेक्निकल ऑफिसर किया नियुक्त

सलील हजर्निस को Poonawalla Fincorp ने चीफ टेक्निकल ऑफिसर किया नियुक्त

सलील हजर्निस Poonawalla Fincorp में डिजिटल परिवर्तन का नेतृत्व करेंगे और इनोवेशंस को बढ़ावा देंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पूनावाला ग्रुप की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी पूनावाला फिनकॉर्प (Poonawalla Fincorp) ने सलील हजर्निस को चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है. उनकी नियुक्ति को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 11 सितंबर 2024 को मंजूरी दी थी, जोकि 10 दिसंबर 2024 से प्रभावी हो गई है. सलील कंपनी की टेक्निकल रणनीति का नेतृत्व करेंगे, जो डिजिटल परिवर्तन और एआई-आधारित ग्राहक समाधान पर केंद्रित होगी.

सलील के पास दो दशकों को अनुभव

टेक्नोलॉजी में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ सलील ने एंटरप्राइज आर्किटेक्चर, सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग और एआई एकीकरण में कई प्रमुख परिणाम दिए हैं. फिजर्व में भारत के लिए टेक्नोलॉजी प्रमुख के रूप में, उन्होंने एआई और एपीआई-समर्थित समाधान, रियल-टाइम इंटीग्रेशन और प्रमुख बाजारों जैसे भारत, ASEAN और ऑस्ट्रेलिया में प्लेटफॉर्म आधुनिकीकरण सहित कई महत्वपूर्ण पहलों का नेतृत्व किया. फिजर्व से पहले, सलील ने कैपजेमिनी में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया, जहां उन्होंने जटिल रूपांतरणों का प्रबंधन किया, टेक्नोलॉजी-आधारित ग्राहक अनुभवों का निर्माण किया और वैश्विक वित्तीय संस्थानों के ऋण व्यवसायों के लिए टेक्नोलॉजी रणनीति बनाने में मदद की. 

ये है सलील की विशेषज्ञता

सलील की विशेषज्ञता में पुराने सिस्टमों को आधुनिक बनाना, प्लेटफॉर्म क्षमताओं को बढ़ाना और इनोवेटिव लेंडिंग और पेमेंट सॉल्यूशंस प्रदान करना शामिल है. उत्तर अमेरिका, यूरोप और एशिया-प्रशांत में सलील का वैश्विक अनुभव पूणावाला फिनकॉर्प की टेक्नोलॉजी का उपयोग करके विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है. चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के रूप में, वह कंपनी की टेक्नोलॉजी रोडमैप को आकार देंगे, संचालन क्षमता को बढ़ाएंगे और श्रेष्ठ ग्राहक अनुभव प्रदान करेंगे.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

18 hours ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 day ago

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में नेतृत्व परिवर्तन, कश्यप गाला बने नए प्रेसिडेंट

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने कश्यप गाला को कंपनी का नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अप्रैल 2026 में इस नई जिम्मेदारी का कार्यभार संभाला.

1 day ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

2 days ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

23-July-2026


बड़ी खबरें

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

18 minutes ago

RBI के फैसले के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों और ट्रिगर्स पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ था, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 9.75 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,624.65 के स्तर पर बंद हुआ.

1 hour ago

Voda-Idea की FY27 पर बड़ी रणनीति, नेटवर्क विस्तार से कमाई बढ़ाने तक इन 3 मोर्चों पर रहेगा फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि नेटवर्क में निवेश, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर वह आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति और बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेगी.

42 minutes ago

शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश? HSBC ने जताई 25 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

ग्लोबल बैंक HSBC ने भारत की रेटिंग को 'न्यूट्रल' किया है और घरेलू मांग पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

55 minutes ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

16 hours ago