होम / अप्वाइंटमेंट / पूनम गुप्ता बनीं RBI की नई डिप्टी गवर्नर, जानिए उनके अनुभव और उपलब्धियां

पूनम गुप्ता बनीं RBI की नई डिप्टी गवर्नर, जानिए उनके अनुभव और उपलब्धियां

पूनम गुप्ता की डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्ति RBI के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. उनकी नियुक्ति से RBI की नीति निर्माण प्रक्रिया और मजबूत होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCIR) की महानिदेशक पूनम गुप्ता को अपना नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है. उन्हें इस पद पर तीन वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है. पूनम गुप्ता, माइकल पात्रा की जगह लेंगी, जिन्होंने इस साल जनवरी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. तो आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

शिक्षा और अकादमिक करियर
पूनम गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से पूरी की, जहां उन्होंने मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने अमेरिका के मैरीलैंड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि हासिल की. उनका शिक्षण करियर भी शानदार रहा है. उन्होंने स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड में अध्यापन किया और आईएसआई, दिल्ली में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में भी कार्य किया. इसके अलावा, वे राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान में आरबीआई चेयर प्रोफेसर और आईसीआरआईईआर में प्रोफेसर भी रह चुकी हैं.

व्यावसायिक अनुभव और उपलब्धियां
पूनम गुप्ता के पास अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में कार्य करने का व्यापक अनुभव है. उन्होंने 20 से अधिक वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक में अपनी सेवाएँ दी हैं. इसके अलावा, वे नीति आयोग और भारतीय उद्योग परिसंघ (FICCI) की सलाहकार समितियों की सदस्य भी रह चुकी हैं.

आरबीआई में नई जिम्मेदारी
डिप्टी गवर्नर के रूप में पूनम गुप्ता की नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक की नीति निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. उनकी विशेषज्ञता और अनुभव भारतीय वित्तीय प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक साबित हो सकते हैं. बता दें, पिछले साल 9 दिसंबर को राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किया गया था. वहीं, अब, पूनम गुप्ता की नियुक्ति से आरबीआई की उच्च प्रशासनिक टीम और मजबूत होगी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

20 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago