होम / अप्वाइंटमेंट / भारतपुर कौशल महोत्सव का हुआ सफल आयोजन, 2,400 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार

भारतपुर कौशल महोत्सव का हुआ सफल आयोजन, 2,400 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार

जयंत चौधरी ने कहा कि 2500 लोगों को ऑफर लेटर भी मिल चुके हैं. इसमें 50 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) ने भरतपुर कौशल महोत्सव का सफल आयोजन किया. इस महोत्सव में 2,400 से अधिक युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिले. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने की. उन्होंने सफल उम्मीदवारों को खुद नौकरी के ऑफर लेटर सौंपे. इस मेगा भर्ती अभियान में 70 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया. प्रमुख कंपनियों जैसे फ्लिपकार्ट, ज़ेप्टो, बर्गर किंग और बार्बेक्यू नेशन ने 20,000 से ज्यादा नौकरियां पेश कीं. 

नौकरी के लिए प्रस्तावित वेतन ₹19,000 से ₹35,000 प्रति माह तक था, जो भरतपुर के युवाओं के लिए एक बड़ी आर्थिक मदद है. जयंत चौधरी ने भरतपुर की कौशल विकास योजनाओं को सफल बनाने में समुदाय की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने NSDC और मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की, जो युवाओं के लिए रोजगार और उद्योग को जोड़ने के लिए नीतियां बना रहे हैं. उन्होंने SIDH (स्किल इंडिया डिजिटल हब) और जॉब X जैसे प्लेटफॉर्म की तारीफ की, जो युवाओं को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार कौशल और ट्रेनिंग प्रदान करते हैं.

केंद्रीय मंत्री जयंती चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम स्थानीय युवाओं को पास के इलाकों में नौकरियां देकर उनके जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है. हमारे प्रधानमंत्री के ‘लाइफलॉन्ग लर्निंग’ के विजन के तहत हम हर उम्र और हर जगह के लोगों के लिए शिक्षा और रोजगार के रास्ते खोल रहे हैं. पिछले महीने में भरतपुर के 3,500 से ज्यादा युवाओं ने स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) पर रजिस्ट्रेशन किया और 5 दिन की ट्रेनिंग पूरी की. इस ट्रेनिंग में उन्हें सॉफ्ट स्किल्स और नौकरी से संबंधित ट्रेनिंग दी गई. इस 5-दिन की ट्रेनिंग के बाद कौशल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 3,000 से ज्यादा युवा वॉक-इन इंटरव्यू के लिए आए. 

‘नौकरी-तैयारी कार्यक्रम’ का उद्देश्य भारतपुर के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और जिले को कुशल श्रमिक विकास का केंद्र बनाना था. राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों से नियोक्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिन्होंने विविध अवसर प्रदान किए और स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया. इस भर्ती अभियान में पर्यटन, होस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स, फूड प्रोसेसिंग, IT-ITES, ऑटोमोटिव, BFSI और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों की कंपनियां शामिल थीं.

यह पहल न केवल भारतपुर के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करती है, बल्कि यह कुशल व्यक्तियों को संभावित नियोक्ताओं से जोड़कर स्थानीय आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखती है. कौशल महोत्सव सरकारी संस्थाओं और उद्योग नेताओं के बीच सहयोग का उदाहरण है, जो भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए एक कुशल कार्यबल तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं.

इस आयोजन में कई प्रमुख अतिथियों ने भाग लिया, जिनमें के.के. विश्वनोई, राज्य मंत्री, कौशल और रोजगार और उद्यमिता, उद्योग और वाणिज्य, खेल और युवा मामले, नीति योजना, राजस्थान सरकार; सुरेश सिंह रावत, मंत्री, जल संसाधन विभाग, राजस्थान सरकार; रामगोपाल सुथार, अध्यक्ष, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड, राजस्थान सरकार; डॉ. शुभाष गर्ग, विधायक, भारतपुर, महेंद्र पायल, मुख्य कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम शामिल थे.

6 नवंबर, 2022 से, NSDC ने देश भर में आठ कौशल महोत्सव का आयोजन किया है, जिनमें ढेंकानल (उड़ीसा), बूँदी (राजस्थान), कोडरमा (झारखंड), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), सिकंदराबाद (तेलंगाना), सम्बलपुर (उड़ीसा), और बिजनोर (उत्तर प्रदेश) जैसे शहर शामिल हैं. इन आयोजनों ने 45,000 उम्मीदवारों को 26,431 नौकरी के अवसरों से जोड़ा, जिसमें 657 नियोक्ताओं ने भाग लिया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago