होम / अप्वाइंटमेंट / NielsenIQ ने MD के रूप में Joe Ellis को सौंपी भारत के बिजनेस की कमान

NielsenIQ ने MD के रूप में Joe Ellis को सौंपी भारत के बिजनेस की कमान

25 वर्षों के अनुभव के साथ, Ellis का उद्देश्य भारत के गतिशील बाजार में ग्राहक साझेदारी को मजबूत करना और इनोवेशन को बढ़ावा देना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

NielsenIQ (NIQ) ने अपने भारतीय कारोबार के लिए Joe Ellis को प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है. यह घोषणा NIQ और GfK के विलय के एक साल बाद की गई है. बता दें, ओमनीचैनल कवरेज, बिजनेस इंटेलिजेंस टूल और प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स में निवेश के साथ अब यह दुनिया की सबसे बड़ी उपभोक्ता इंटेलिजेंस फर्म बन गई है. यह नियुक्ति NIQ की भारत में अपनी संचालन गतिविधियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें तीन क्षेत्रीय कमर्शियल कार्यालय और दुनिया का सबसे बड़े ट्रैडिशनल ट्रेड मेजरमेंट पैनल शामिल है. NIQ की भारतीय टीम में 0,000 से अधिक कर्मचारी शामिल हैं, जोकि स्थानीय संचालन और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर दोनों में फैली हुई है.

2004 से भारत में कर रहे हैं काम

मुंबई में रहने वाले Ellis एक कुशल बिजनेस लीडर हैं और उनके पास NIQ में 25 वर्षों का अनुभव है, जहां उन्होंने प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक नेतृत्व भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमेरिका के वेस्टपोर्ट कार्यालय से की थी और दुनिया भर में विभिन्न रणनीतिक पहलों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है. Ellis भारत से अच्छी तरह परिचित हैं, क्योंकि वह देश में पहले से ही दो महत्वपूर्ण पदों पर रहकर काम कर चुके हैं. 2004 में, उन्होंने NIQ का स्वामित्व वाला सिमुलेटेड टेस्ट मार्केटिंग डिवीजन, BASES लॉन्च किया था और 2013 में उन्होंने NIQ की रिटेल मेजरमेंट सेवाओं के विस्तार और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को संचालित किया था.

ग्राहकों को विश्वस्तरीय प्रोडक्ट्स और सर्विस देना हमारा काम

NielsenIQ इंडिया के एमडी Joe Ellisने कहा है कि भारत में परिवर्तन की गति अभूतपूर्व है. एक विविध आर्थिक आधार, एक विशाल अव्याप्त उपभोक्ता बाजार, एक महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय लाभ, तेजी से हो रहा डिजिटलीकरण, पर्याप्त FDI प्रवाह और इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप की गहरी जड़ें, भारत हमारे लिए एक ऊर्जा से भरपूर और रोमांचक बाजार है. हमारे पास भारत में कई सबसे बड़ी कंपनियों के साथ दशकों पुराने साझेदारियां हैं. हम अपने ग्राहकों के साथ बढ़ते और विकसित होते रहते हैं. हम अपनी प्रतिभा, अपनी क्षमताओं पर भी गर्व करते हैं और मेरा रोल यह सुनिश्चित करना है कि हम अपने ग्राहकों को हमारे विश्वस्तरीय प्रोडक्ट्स और सर्विस देने के साथ उनकी विकास योजनाओं को प्राप्त कराने में एक कदम आगे रहें.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

17 hours ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 day ago

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में नेतृत्व परिवर्तन, कश्यप गाला बने नए प्रेसिडेंट

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने कश्यप गाला को कंपनी का नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अप्रैल 2026 में इस नई जिम्मेदारी का कार्यभार संभाला.

1 day ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

2 days ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

23-July-2026


बड़ी खबरें

RBI के फैसले के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों और ट्रिगर्स पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ था, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 9.75 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,624.65 के स्तर पर बंद हुआ.

19 minutes ago

शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश? HSBC ने जताई 25 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

ग्लोबल बैंक HSBC ने भारत की रेटिंग को 'न्यूट्रल' किया है और घरेलू मांग पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

10 minutes ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

15 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

15 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

18 hours ago