होम / अप्वाइंटमेंट / कौन हैं नेविल, जिन्हें Tata Group की इस कंपनी की सौंपी गई कमान?

कौन हैं नेविल, जिन्हें Tata Group की इस कंपनी की सौंपी गई कमान?

टाटा समूह की कंपनी स्टार बाजार की कमान अब नेविल के हाथों में आ गई है. नेविल का रतन टाटा से भी रिश्ता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप में नेविल टाटा का कद बढ़ गया है. 32 साल के नेविल को स्टार बाजार की कमान सौंपी गई है. स्टार बाजार टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड की हाइपरमार्केट यूनिट है. एक रिपोर्ट के अनुसार,  नेविल टाटा कुछ साल पहले समूह के हाइपरमार्केट बिजनेस से जुड़े थे, लेकिन फिर पढ़ाई के लिए विदेश चले गए. 

नोएल के बेटे हैं नेविल
नेविल टाटा , ट्रेंट हाइपरमार्केट के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे, लेकिन एग्जीक्यूटिव भूमिका मिलने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है. नेविल की नियुक्ति को टाटा ग्रुप में नई पीढ़ी के नेतृत्व संभालने के शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. नेविल ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे हैं. बता दें कि  नोएल समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा के सौतेले भाई हैं. 

2016 में हुई थी शुरुआत
नेविल 2016 में ही ट्रेंट लिमिटेड का हिस्सा बन गए थे. उन्होंने कंपनी के पैकेज्ड फूड और बेवरेजेज बिजनेस का नेतृत्व किया था. इसके बाद उन्होंने Zudio को संभाला, जो आज देश के सबसे बड़े एपेरल ब्रैंड्स में से एक है. ट्रेंट लिमिटेड अपने हाइपरमार्केट कारोबार को अगले ग्रोथ ड्राइवर के रूप में देख रही है और इस पर ज्यादा फोकस करना चाहती है. इसलिए इसकी कमान युवा हाथों में सौंपी गई है.  

बहनें भी समूह का हिस्सा
वहीं, नोएल टाटा की बेटियां यानी नेविल की बहनें भी टाटा ग्रुप की कंपनियों का हिस्सा हैं. 39 साल लीह टाटा को हाल ही में इंडियन होटल्स में गेटवे ब्रैंड का प्रभार दिया गया था. इसी तरह 36 साल की माया टाटा भी टाटा डिजिटल से जुड़ी हुई हैं. नोएल के तीनों बच्चों को टाटा समूह के पांच ट्रस्टों के ट्रस्टी के रूप में भी शामिल किया गया है. 

जॉइंट वेंचर है हाइपरमार्केट
नेविल के पिता की बात करें, तो नोएल टाटा Voltas के चेयरमैन और Tata Trusts के ट्रस्टी भी हैं. Tata Trusts की टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है. गौरतलब है कि ट्रेंट हाइपरमार्केट, टाटा ग्रुप और ब्रिटिश रिटेलर टेस्को का एक जॉइंट वेंचर है. यह 66 स्टार बाजार हाइपर और सुपरमार्केट संचालित करता है. इसका मुख्य मुकाबला मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल से है. इस कंपनी की कमान बेटी ईशा अंबानी के हाथों में है. इस लिहाज से देखें तो नेविल टाटा और ईशा अंबानी के बीच अब सीधा मुकाबला होगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago