होम / अप्वाइंटमेंट / SBI फंड्स मैनेजमेंट में MD और CEO का पदभार संभालेंगे नंद किशोर

SBI फंड्स मैनेजमेंट में MD और CEO का पदभार संभालेंगे नंद किशोर

SBI Funds Management ने नंद किशोर को अपना नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और यूरोप के सबसे बड़े एसेट मैनेजर अमुंडी (Amundi) के ज्वाइंट वेंचर एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड (SBI Funds Management) ने बुधवार यानी 27 नवंबर 2024 को नंद किशोर को अपना नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है. वर्तमान में नंद किशोर एसबीआई के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, वह अब शमशेर सिंह की जगह एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभालेंगे.

बैंकिंग सेक्टर में काम करने का 34 वर्षों का अनुभव 
नंद किशोर के पास एसबीआई में शाखा बैंकिंग, अंतरराष्ट्रीय संचालन, ट्रेजरी संचालन और निवेश बैंकिंग, कॉर्पोरेट बैंकिंग और रिटेल संचालन जैसे प्रमुख बैंकिंग सेक्टर में 34 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है. उन्होंने 1990 में एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के पद तक पहुंचे.अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले किशोर ने मुंबई में एसबीआई के कॉर्पोरेट केंद्र में डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर (ग्लोबल मार्केट्स) के रूप में कार्य किया था, जहां उन्होंने बैंक के ट्रेजरी संचालन की निगरानी की थी. 

इन महत्वपूर्ण पदों पर किया काम
पिछले 34 वर्षों में नंद किशोर ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें एसबीआई न्यूयॉर्क में चीफ डीलर, दिल्ली में कॉर्पोरेट अकाउंट्स ग्रुप में डिप्टी जनरल मैनेजर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, मुंबई में ग्लोबल मार्केट्स में डिप्टी जनरल मैनेजर (इंटरेस्ट रेट मार्केट्स), मुंबई के बीकेसी में कॉर्पोरेट अकाउंट्स ग्रुप में जनरल मैनेजर, और बेंगलुरु सर्कल में चीफ जनरल मैनेजर शामिल हैं.

नंद किशोर की प्रतिक्रिया 

नंद किशोर ने कहा है कि उन्हें एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड में शामिल होकर देश के सबसे बड़े फंड हाउस का नेतृत्व करने का मौका मिला है. उनका उद्देश्य सिर्फ मार्किट लीडर बनना ही नहीं, बल्कि एक मार्केट प्रॉड्यूसर बनना है. अपनी पहुंच और प्रभाव को बढ़ाकर निवेशकों के लिए पहला विकल्प बनना है. हम म्यूचुअल फंड्स, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज, वैकल्पिक निवेश फंड्स, ऑफशोर फंड्स, और गिफ्ट सिटी के माध्यम से खुदरा, उच्च निवल संपत्ति वाले व्यक्तियों, कॉर्पोरेट्स और संस्थागत निवेशकों के लिए एक व्यापक सेवा श्रृंखला प्रदान करते हैं.    
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago