होम / अप्वाइंटमेंट / मुकेश अंबानी ने इरा बिंद्रा को नियुक्त किया RIL HR और टैलेंट का ग्रुप प्रेसिडेंट

मुकेश अंबानी ने इरा बिंद्रा को नियुक्त किया RIL HR और टैलेंट का ग्रुप प्रेसिडेंट

ग्रुप प्रेसिडेंट के रूप में बिंद्रा सीधे मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और पूरी एग्जीक्यूटिव टीम के साथ काम करेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने इरा बिंद्रा को रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का ग्रुप प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. वह कंपनी में लोगों, नेतृत्व और टैलेंट डेवलपमेंट का नेतृत्व करेंगी. यह कदम रिलायंस में मानव संसाधन (HR) में बदलाव लाने और विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए लिया गया है. 

ग्रुप प्रेसिडेंट के रूप में बिंद्रा सीधे मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और पूरी एग्जीक्यूटिव टीम के साथ काम करेंगी. उनका उद्देश्य रिलायंस के लोगों, संस्कृति और नेतृत्व में बदलाव लाना है. बिंद्रा ने अपनी बैचलर डिग्री दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन नीदरलैंड के मास्ट्रिच्ट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से की है.

इरा बिंद्रा के पास है अपार अनुभव

इरा बिंद्रा इससे पहले अमेरिका की कंपनी Medtronic में ह्यूमन रिसोर्सेस की प्रमुख और ग्लोबल रीजन की वाइस प्रेसिडेंट थीं. वह एक अनुभवी वैश्विक HR और बिजनेस लीडर हैं, जिनका विभिन्न उद्योगों, देशों और बिजनेस चक्रों में गहरा अनुभव है. इरा बिंद्रा ने मेडटेक, वित्तीय सेवाओं, बड़े औद्योगिक और ग्लोबल डिलीवरी सेंटर जैसे क्षेत्रों में काम किया है. उन्होंने भारत, अमेरिका, एशिया, यूरोप और लैटिन अमेरिका जैसे जटिल वैश्विक क्षेत्रों में नेतृत्व किया है. Fortune 100 कंपनियों, जैसे GE में, उन्होंने बड़ी HR टीमों का नेतृत्व किया और कई बड़े बदलावों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. 

मुकेश अंबानी नियुक्ति को लेकर क्या कहा?

मुकेश अंबानी ने इरा बिंद्रा की नियुक्ति लेकर एक संदेश में कहा कि मुझे इरा बिंद्रा को रिलायंस परिवार में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. बिंद्रा के पास HR बिजनेस पार्टनर, टैलेंट डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी R&D, कमर्शियल, कॉम्प्लायंस और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों में नेतृत्व का अनुभव है। वह बिजनेस, डेटा और लोगों की रणनीतियों को जोड़कर परिणाम लाने में माहिर हैं. मुकेश अंबानी ने विश्वास जताया, "मुझे यकीन है कि इरा बिंद्रा अपनी नई सोच और अनुभव से हमारी टीमों को प्रेरित करेंगी और हमें और भी बेहतर प्रदर्शन की ओर ले जाएंगी."

विकास और बदलाव को बढ़ाएंगे आगे- इरा बिंद्रा

इरा बिंद्रा ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि मैं रिलायंस में ग्रुप प्रेसिडेंट के रूप में अपने नए सफर को लेकर उत्साहित हूं. यह एक नई और रोमांचक शुरुआत है, जहां मैं अपने पिछले अनुभवों का उपयोग करके रिलायंस के विकास और बदलाव के अगले अध्याय को आगे बढ़ाऊंगी.  

आपको बता दें कि रिलायंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है, जिसकी मार्च 2024 में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में कुल आय 119.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर, कैश प्रॉफिट 17 बिलियन अमेरिकी डॉलर और शुद्ध लाभ 9.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर था. रिलायंस के कार्य क्षेत्र में तेल और गैस, पेट्रोलियम रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स, रिटेल, टेलीकॉम, डिजिटल सर्विसेज, मीडिया, मनोरंजन और खेल शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

21 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago