होम / अप्वाइंटमेंट / डॉक्यूमेंट्री स्टूडियो Edstead ने मेघा टाटा को रणनीतिक सलाहकार के रूप में किया नियुक्त

डॉक्यूमेंट्री स्टूडियो Edstead ने मेघा टाटा को रणनीतिक सलाहकार के रूप में किया नियुक्त

मेघा टाटा, Edstead की लीडरशिप टीम के साथ मिलकर उद्देश्यपूर्ण कहानी कहने की रणनीति को आगे बढ़ा रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक प्रमुख रिसर्च-ड्रिवन डॉक्यूमेंट्री स्टूडियो Edstead जो दमदार कहानियों के साथ प्रभावशाली डॉक्यू-सीरीज़ बनाता है. अब इसने मेघा टाटा को रणनीतिक सलाहकार (Strategic Advisor) के रूप में शामिल किया है. मेघा के पास वर्षों का नेतृत्व और उद्योग का अनुभव है, जिससे वह कंपनी की लीडरशिप को मार्गदर्शन देंगी, महत्वपूर्ण रणनीतियां बनाने में मदद करेंगी और Edstead के विज़न को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी.

रणनीतिक सलाहकार (Strategic Advisor) के रूप में, मेघा टाटा संस्थापक और लीडरशिप टीम के साथ मिलकर Edstead की व्यावसायिक रणनीतियों को इसके मिशन के अनुरूप बनाएंगी. उनकी विशेषज्ञता प्रेरणादायक और उद्देश्यपूर्ण कहानियों के निर्माण में मदद करेगी, जिससे कंपनी का विकास होगा और अलग-अलग क्षेत्रों की प्रभावशाली कहानियों को सामने लाने की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी.

अपने नए रोल पर उत्साह जताते हुए मेघा टाटा ने कहा, "इस बदलाव के दौर में Edstead के साथ रणनीतिक सलाहकार (Strategic Advisor) के रूप में जुड़कर मैं बहुत खुश हूं. मैं फाउंडर शेखर भट्टाचार्य और उनकी टीम के साथ मिलकर कंपनी को आगे बढ़ाने में योगदान देने की उम्मीद कर रही हूं. मीडिया का परिदृश्य बदल रहा है, और Edstead प्रेरणादायक और जानकारीपूर्ण कंटेंट बनाने के लिए तैयार है."

मेघा की भूमिका पर बात करते हुए Edstead के संस्थापक शेखर भट्टाचार्य ने कहा, "Edstead में हम सचेत पूंजीवाद (Conscious Capitalism) के साथ भविष्य की कहानियों को आकार दे रहे हैं. मेघा को लंबे समय से जानने के कारण, हमें उनके मार्गदर्शन को पाकर गर्व महसूस हो रहा है. उनकी अपार विशेषज्ञता, नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक दृष्टिकोण हमारे लिए बहुत मूल्यवान हैं, जिससे हम प्रभावशाली फिल्में और महत्वपूर्ण कहानियाँ बना सकेंगे."

मेघा टाटा ने Star, Turner, HBO, BTVI और Discovery जैसी कंपनियों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं. उनके पास मीडिया, बिजनेस रणनीति और कंटेंट इनोवेशन में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है. वह इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती हैं और IIT, IIM, ISB और UBS जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लेक्चर देकर नए टैलेंट को तैयार करने और प्रभावशाली स्टोरीटेलिंग और बिजनेस ग्रोथ को आगे बढ़ाने में योगदान देती रही हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

20 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago