होम / अप्वाइंटमेंट / Sam Altman के बाद OPEN AI की कमान संभालेंगी Mira Murati, जानते हैं कौन है ये दिग्‍गज?

Sam Altman के बाद OPEN AI की कमान संभालेंगी Mira Murati, जानते हैं कौन है ये दिग्‍गज?

कंपनी के बोर्ड ने सैम ऑल्‍टमैन को हटाने के बाद ये निर्णय लिया है. कंपनी ने कहा है कि जब तक वो नया सीईओ ढूंढ़ रही है तब तक मीरा मुराती नए सीईओ की जिम्‍मेदारी निभाएंगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मौजूदा दौर में एआई को लेकर तेजी से अपना विस्‍तार करने वाली करने वाली कंपनी OPEN AI से सीईओ सैम ऑल्‍टमैन को हटाने के बाद अब कंपनी की कमान एक महिला के हाथों में आ गई है. OPEN AI ने जिस महिला को अपना अंतरिम सीईओ बनाया है बनाया है उनका नाम मीरा मुराती है. चैटजीपीटी बनाने वाली इस कंपनी के बोर्ड ने पूर्व सीईओ और को-फाउंडर सैम ऑल्‍टमैन को फायर करने के बाद ये निर्णय लिया है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि तब तक मीरा मुराती कंपनी की बतौर सीईओ के तौर पर काम करती रहेंगी, जब तक वो आधिकारिक तौर पर नया सीईओ नहीं ढूंढ लेती है. 

ऑल्‍टमैन की क्षमता पर नहीं है भरोसा 
कंपनी के बोर्ड की ने कहा है कि उन्‍हें अब सैम ऑल्‍टमैन की क्षमता पर भरोसा नहीं है. कंपनी की ओर से ये भी कहा गया है कि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं हमें एक नए नेतृत्‍व की आवश्‍यकता होती है. कंपनी के बोर्ड ने अपने बयान में मीरा मुराती पर भरोसा जताते हुए ये भी कहा कि वो हमारे रिसर्च प्रोग्राम से लेकर दूसरे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में पूरी तरह से सक्षम हैं. कंपनी के बोर्ड ने सैम ऑल्‍टमैन का स्‍थापना से लेकर दूसरे कई कार्यक्रमों के लिए आभार भी जताया है. 

आखिर कौन हैं मीरा मुराती? 
ओपन एआई की नई सीईओ मीरा मुराती अल्‍बानिया मूल की हैं, और उनके माता-पिता भी अल्‍बानिया से ही हैं. मीरा की शिक्षा कनाडा से हुई और वो पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं. मीरा जब कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी उस दौरान वो एक हाईब्रिड रेस कार भी बना चुकी हैं. मीरा ने ओपन एआई से अपने करियर की शुरुआत 2018 से की.उससे पहले वो गोल्‍डमैन सैक्‍स में इंटर्नशिप कर चुकी हैं. मीरा दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्‍क की कंपनी टेस्‍ला में भी काम कर चुकी हैं. उन्‍होंने वहां कंपनी की मॉडल एक्‍स कार को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई थी. मीरा ने टेस्‍ला में तीन साल तक काम किया. 

क्‍या बोलीं मीरा मुराती? 
मीरा मुराती ने अंतरिम सीईओ के पद पर कार्यभार संभालने के बाद कंपनी के कर्मचारियों को लिखे मेल में कई अहम बातें कही हैं. उन्‍होंने कहा कि नेतृत्‍व की भूमिका मिलने के बाद वो सम्‍मानित और विनम्र महसूस कर रही हैं. मुराती आगे लिखती हैं कि अब हम उस दौर में हैं जहां हमारे उपकरणों को व्‍यापक रूप से अपनाया जा रहा है. सभी डेवलपर्स हमारे प्‍लेटफॉर्म का तेजी से निर्माण कर रहे हैं. वहीं कंपनी के लिए नीति निर्माता भी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि ये स्‍वागत योग्‍य है, जहां एआई का निर्माण अच्‍छे के लिए किया जा रहा हो. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago