होम / अप्वाइंटमेंट / Bigbasket के CFO बने मनीष बजोरिया, कंपनी की वित्तीय रणनीतियों को देंगे नई दिशा

bigbasket के CFO बने मनीष बजोरिया, कंपनी की वित्तीय रणनीतियों को देंगे नई दिशा

Amazon और HUL के पूर्व फाइनेंस लीडर मनीष बजोरिया ने अब bigbasket में वित्तीय रणनीति को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा समूह की कंपनी बिगबास्केट (bigbasket) ने मनीष बजोरिया को अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (Chief Financial Officer - CFO) नियुक्त करने की घोषणा की है. इस नई भूमिका में मनीष कंपनी के वित्तीय कार्यों की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे और बिगबास्केट की आगामी विकास और नवाचार की दिशा में वित्तीय रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

मनीष बजोरिया को रणनीतिक वित्त, वाणिज्यिक प्रबंधन और डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्रों में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है. बिगबास्केट से पहले वे वीनी कॉस्मेटिक्स में CFO के रूप में कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने कंपनी की वित्तीय रणनीति को सफलतापूर्वक संभाला और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले वे अमेजन (Amazon) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) जैसी दिग्गज कंपनियों में वरिष्ठ वित्तीय पदों पर रहे हैं, जहाँ उन्होंने संचालन का विस्तार, बड़े बजट (P&L) का प्रबंधन और उच्च-गवर्नेंस वाली विकासोन्मुख टीमों के निर्माण में योगदान दिया. मनीष ने अपने करियर की शुरुआत टाटा स्टील लिमिटेड से की थी और वे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं.

बिगबास्केट के सीईओ हरी मेनन ने नियुक्ति पर कहा, “हमें खुशी है कि मनीष ऐसे समय में हमारी टीम में शामिल हो रहे हैं जब बिगबास्केट कई मोर्चों पर विकास कर रहा है. वे गहरी वित्तीय समझ और व्यवसायों की ज़मीनी कार्यशैली की अच्छी पकड़ रखते हैं. उनकी संतुलित कार्यशैली और जटिल परिस्थितियों से निपटने की क्षमता हमारे लिए एक बड़ी ताकत होगी क्योंकि हम विस्तार के साथ-साथ ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और एक मजबूत, टिकाऊ व्यवसाय बनाने पर केंद्रित हैं.”

मनीष बजोरिया ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं ऐसे समय में बिगबास्केट से जुड़कर उत्साहित हूं जब कंपनी तीव्र गति से आगे बढ़ रही है और भारत में ग्रॉसरी एवं कंज्यूमर सुविधा के क्षेत्र में नई परिभाषाएं गढ़ रही है. मैं नेतृत्व टीम के साथ मिलकर वित्तीय प्रक्रियाओं को और बेहतर बनाने, विकास को समर्थन देने और ग्राहकों, साझेदारों और कर्मचारियों के लिए स्थायी मूल्य निर्माण की दिशा में काम करने को लेकर उत्साहित हूं.”

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago