होम / अप्वाइंटमेंट / जानिए इंफोसिस के अध्यक्ष मोहित जोशी ने क्‍यों दिया इस्‍तीफा? किस कंपनी से जुड़े जोशी ?  

जानिए इंफोसिस के अध्यक्ष मोहित जोशी ने क्‍यों दिया इस्‍तीफा? किस कंपनी से जुड़े जोशी ?  

हाल के दिनों में इंफोसिस से यह दूसरी बड़ा इस्‍तीफा है. मोहित जोशी से पहले रवि कुमार एस ने इंफोसिस छोड़ दी और कॉग्निजेंट में इसके सीईओ के रूप में जुड़ गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टेक कंपनी इंफोसिस से एक बड़ी खबर आ रही है. कंपनी के प्रेसीडेंट मोहित जोशी ने अपना इस्‍तीफा दे दिया है. जोशी कंपनी से पिछले 23 सालों से जुड़े हुए थे. इससे पहले वो कई दूसरी कंपनियों में भी बतौर प्रेसीडेंट काम कर चुके हैं. दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई करने वाले मोहित जोशी को 2014 में, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस द्वारा यंग ग्लोबल लीडर (YGL) के रूप में चुना जा चुका है.

 मोहित जोशी के पास थी क्‍या जिम्‍मेदारी

मोहित जोशी इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनी के साथ पिछले 24 सालों से काम कर रहे थे. जोशी 2000 में इंफोसिस में शामिल हुए और टेक प्रमुख के तौर पर अलग-अलग जिम्‍मेदारियों को उन्‍होंने बखूबी निभाया. वह एजवर्व सिस्टम्स के अध्यक्ष रह चुके हैं, जहां  वे सॉफ्टवेयर वर्टिकल के प्रमुख थे , जिसमें फिनेकल, वैश्विक बैंकिंग प्लेटफॉर्म शामिल है. लेकिन मोहित जोशी इंफोसिस में वित्तीय और स्वास्थ्य सेवा/जीवन विज्ञान व्यवसाय के प्रमुख हैं. कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंजों के साथ एक नियामक फाइलिंग में दी है. इंफोसिस ने कहा है कि जोशी 9 जून, 2023 तक कंपनी से जुड़े रहेंगे.

किस कंपनी से जुड़े मोहित जोशी

इंफोसिस से इस्‍तीफा देने के बाद अब मोहित जोशी का नया सफर टेक महिंद्रा के साथ शुरू हो चुका है. अब तक इंफोसिस में बतौर पर प्रेसीडेंट काम करने वाले जोशी टेक महिंद्रा के अगले एमडी और सीईओ नियुक्‍त किए गए हैं. मौजूदा समय में कंपनी की कमान सीपी गुरनानी के पास है. गुरनानी 19 दिसंबर 2023 को कंपनी से रिटायर हो रहे हैं. लेकिन मोहित जोशी उससे पहले ही कंपनी की कमान संभाल लेंगे, जिससे उन्‍हें ट्रांसमिशन का पूरा समय मिल जाए.

इससे पहले कई कंपनियों में रह चुके हैं जोशी

मोहित जोशी 11 मार्च, 2023 से छुट्टी पर रहेंगे और 09 जून, 2023 तक इंफोसिस के साथ बने रहेंगे. कंपनी के निदेशक मंडल ने मोहित जोशी द्वारा दी गई सेवाओं और कंपनी में उनके योगदान के लिए प्रशंसा की गहरी भावना दर्ज की है. 2007 में, जोशी को इंफोसिस मेक्सिको के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था और लैटिन अमेरिका में पहली सहायक कंपनी स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने पहले भारत में ABN AMRO और ANZ ग्रिंडलेज़ के कॉर्पोरेट और निवेश बैंकों में काम किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

1 day ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

2 days ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 days ago

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में नेतृत्व परिवर्तन, कश्यप गाला बने नए प्रेसिडेंट

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने कश्यप गाला को कंपनी का नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अप्रैल 2026 में इस नई जिम्मेदारी का कार्यभार संभाला.

3 days ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

4 days ago


बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

10 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

10 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

10 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

13 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

16 hours ago