होम / अप्वाइंटमेंट / Elara Capital में एग्जीक्यूटिव VP का पदभार संभालेंगे करन तोरानी 

Elara Capital में एग्जीक्यूटिव VP का पदभार संभालेंगे करन तोरानी 

Elara Capital में करन तोरानी की यह पदोन्नति उनकी पेशेवर निष्ठा, विशेषज्ञता और उद्योग में गहरी समझ का प्रमाण है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार अनुसंधान जगत की जानी-मानी हस्ती करन तोरानी को एलारा कैपिटल (Elara Capital) में कार्यकारी उपाध्यक्ष (Executive Vice President) पद पर पदोन्नत किया गया है. यह जानकारी कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में साझा की है. करन तोरानी पिछले 17 वर्षों से भारतीय संस्थागत इक्विटी अनुसंधान (Indian Institutional Equity Research) से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कंज़्यूमर डिस्क्रेशनरी, इंटरनेट, मीडिया, रिटेल, आईटी सेवाएं और टेलीकॉम जैसे कई क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल की है. वे 2018 से एलारा कैपिटल का हिस्सा रहे हैं.

तोरानी को मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता के लिए एशिया मनी ब्रोकर्स पोल (AsiaMoney Brokers Poll) में लगातार 2021, 2022 और 2023 में प्रथम विश्लेषक के रूप में मान्यता मिली है. इसके अलावा, 2021 में उन्हें कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी सेक्टर (अल्कोहलिक बेवरेजेज और क्विक सर्विस रेस्टोरेंट्स) में 10वीं रैंक मिली थी.

शैक्षिक और व्यावसायिक सहभागिता

करन तोरानी को कई बार आईआईएम-अहमदाबाद में विशेष वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है. उन्होंने वेलिंगकर कॉलेज में भी पैनल चर्चाओं में भाग लिया है, जहाँ उन्होंने इंटरनेट और मीडिया इंडस्ट्री पर अपने विचार साझा किए हैं. वे प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माण कंपनी कवितालय प्रोडक्शंस में स्वतंत्र निदेशक के रूप में भी बोर्ड सदस्य हैं.

लेखन और वैश्विक मंच पर उपस्थिति

करन तोरानी बिजनेस लाइन, बिजनेसवर्ल्डजैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में डिजिटल मीडिया और इंटरनेट ईकोसिस्टम पर विशेष कॉलम लिखते हैं. उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी और केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के लिए रिटेल और इंटरनेट सेक्टर्स पर केस स्टडीज में सह-लेखक की भूमिका निभाई है. वे एशिया वीडियो समिट (AVIA), ई4एम स्पोर्ट्स समिट, वर्ल्ड ओटीटी शो, बिग सिने एक्सपो जैसे कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू आयोजनों में पैनलिस्ट/मॉडरेटर के रूप में भाग ले चुके हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago