होम / अप्वाइंटमेंट / SEBI की इस पोस्ट के लिए पहली पसंद बनकर सामने आए Kamlesh Varshney!

SEBI की इस पोस्ट के लिए पहली पसंद बनकर सामने आए Kamlesh Varshney!

बाजार नियामक सेबी में इस समय पूर्णकालिक सदस्य के 2 पद रिक्त हैं, जिनमें से एक के लिए कमलेश वार्ष्णेय का नाम सबसे आगे है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत वरिष्ठ IRS अधिकारी कमलेश वार्ष्णेय (Kamlesh Varshney) बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पूर्णकालिक सदस्य (WTM) पद के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. सूत्रों ने BW Businessworld को बताया है कि वार्ष्णेय इस प्रतिष्ठित पद के लिए पहली पसंद बनकर सामने आए हैं और उन्हें यह जिम्मेदारी संभालने के लिए दिल्ली से मुंबई भेजा जा सकता है. 

दूसरे पद के लिए इनमें मुकाबला  
SEBI में इस समय पूर्णकालिक सदस्य के 2 पद रिक्त हैं. एक के लिए जहां IRS अधिकारी कमलेश वार्ष्णेय पहली पसंद बने हुए हैं. वहीं, दूसरे के लिए सेबी इनसाइडर्स प्रमोद राव और VS सुंदरेसन (Pramod Rao and VS Sundaresan) में मुकाबला है. दोनों इस समय कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. राव इससे पहले ICICI सिक्योरिटीज के निदेशक मंडल में शामिल थे, जहां वर्तमान सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच (Sebi Chief Madhabi Puri Buch) ने बतौर MD काम किया था. जब बुच को सेबी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया, तो राव भी SEBI का हिस्सा बन गए. जाहिर तौर पर राव को सेबी प्रमुख का समर्थन प्राप्त है. उन्होंने लॉ फर्म Induslaw के साथ पार्टनर के रूप में भी काम किया है.

पूर्व WTM के चहेते रहे हैं सुंदरेसन
सूत्रों का कहना है कि सुंदरेसन पूर्व सेबी WTM एसके मोहंती के चहेते थे. मोहंती इसी साल जून में सेवानिवृत्त हुए थे. लंबे समय तक, मोहंती कमोडिटी बाजारों को विनियमित करने का पोर्टफोलियो संभाल रहे थे. सुंदरेशन भी बतौर ED वर्तमान में अपने स्तर पर कमोडिटी बाजार पोर्टफोलियो को संभालते हैं. सेबी और नीति-निर्माताओं का विचार ये है कि निरंतरता के उद्देश्य से WTM की एक पोस्ट को सेबी में कार्यरत अधिकारी से भरा जाना चाहिए. जबकि दूसरा सदस्य संगठन के बाहर से हो सकता है. बता दें कि लंबे समय से, सेबी ने पूर्णकालिक सदस्य के रूप में आईआरएस अधिकारियों की नियुक्ति को प्राथमिकता दी है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago