होम / अप्वाइंटमेंट / Pepsico India ने लिया बड़ा फैसला, कंपनी के CEO के लिए चुना ये नाम!

Pepsico India ने लिया बड़ा फैसला, कंपनी के CEO के लिए चुना ये नाम!

Jagrut Kotecha इस वक्त अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और दक्षिणी एशिया में कंपनी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर का पदभार संभाल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेप्सिको इंडिया (Pepsico India) की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. फूड एवं बेवरेज निर्माता कंपनी पेप्सिको इंडिया ने हाल ही में घोषणा की है कि कंपनी के नए CEO का कार्यभार संभालने के लिए उन्होंने जागृत कोटेचा (Jagrut Kotecha) का चयन किया है. जागृत कोटेचा अब अहमद अल शेख (Ahmed El Sheikh) की जगह संभालेंगे और अहमद अल शेख को अब कंपनी के मिडिल ईस्ट बिजनेस को संभालने की जिम्मेदारी दी गई है. 

Pepsico के लिए जरूरी है भारत
आपको बता दें कि अहमद अल शेख पिछले 7 सालों से भारत में कंपनी के अध्यक्ष का पद संभाले हुए थे. जागृत कोटेचा (Jagrut Kotecha) इस वक्त अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और दक्षिणी एशिया में कंपनी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर का पदभार संभाल रहे हैं. खाद्य एवं पेय निर्माता कंपनी ने एक बयान देते हुए कहा कि बहुत ज्यादा सोचने, समझने और प्लान करने के बाद कंपनी द्वारा यह फैसला लिया गया है. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि इस बदलाव के बारे में कंपनी के भारतीय कर्मचारियों को पहले ही बता दिया गया था. PepsiCo के अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और दक्षिणी एशिया क्षेत्र के CEO Eugene Willesmen ने इस मौके पर कहा कि पेप्सिको के लिए भारत एक प्रमुख मार्केट रहा है और कंपनी की ग्लोबल रणनीति में देश का योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है.

पूरे उत्साह के साथ जागृत का स्वागत
इसके साथ ही Eugene Willesmen ने यह भी कहा है कि पिछले 6 सालों में अहमद अल शेख ने कंपनी का बिजनेस ट्रांसफोर्म करने, इनोवेशन करने और मुश्किल हालातों में अपनी टीम की अध्यक्षता करने में काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अहमद की अध्यक्षता में बहुत से प्रमुख उत्पाद लॉन्च हुए और कंपनी ने विभिन्न कम्युनिटियों पर आधारित इनिशिएटिव भी लिए हैं और मैं आगे भी अहमद के साथ उनकी नई भूमिका में काम करने के लिए उत्साहित हूं. इसके साथ ही मैं पूरे उत्साह के साथ भारतीय एग्जीक्यूटिव टीम में जागृत का स्वागत करना चाहता हूं. 

Jagrut Kotecha ने क्या कहा?
पेप्सिको इंडिया (Pepsico India) के CEO के रूप में चुने जाने के मौके पर जागृत कोटेचा ने कहा कि मैं पिछले 30 सालों से पेप्सिको परिवार का हिस्सा हूं और मैंने पेप्सिको इंडिया की कमिटमेंट और इनोवेशन एवं एक्सीलेंस को भी देखा है. इस कमिटमेंट से न सिर्फ भारतीय मार्केट में हमारी वृद्धि हुई है बल्कि इंडस्ट्री में एक अध्यक्ष के रूप में हमारी स्थिति भी मजबूत हुई है. इस नई जिम्मेदारी के साथ हमारे मिशन को आगे ले जाने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं और मैं विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय मार्केट में हमारी कामयाबी और वृद्धि ऐसी ही बनी रहेगी. 
 

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Temple: जानिए कब कहां और कैसे देख पाएंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago