✕

होम / अप्वाइंटमेंट / Infomo डिजिटल मीडिया ने अनिमेष कुमार को भारत में CEO नियुक्त किया

Infomo डिजिटल मीडिया ने अनिमेष कुमार को भारत में CEO नियुक्त किया

अनिमेष कुमार को भारत में Infomo डिजिटल मीडिया के लिए CEO के रूप में AI-आधारित और प्राइवेसी-फ्रेंडली एडटेक समाधानों के विकास पर ध्यान देंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंफोमो डिजिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (Infomo Digital Media) ने अनिमेष कुमार को भारत में अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO – India) नियुक्त किया है. अनिमेष को गूगल, डब्ल्यूपीपी और डिजिटल कैसल जैसी अग्रणी कंपनियों में दो दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वह अब इंफोमो के भारत संचालन का नेतृत्व करेंगे और कंपनी के विकास के अगले चरण को आगे बढ़ाएंगे.

अपनी नई भूमिका में अनिमेष एडवरटाइजिंग टेक्नोलॉजी (AdTech) सेक्टर में इंफोमो के प्रसार पर ध्यान केंद्रित करेंगे, विशेष रूप से एजेंसियों, एंटरप्राइजेस और छोटे एवं मझोले उद्यमों (SMEs) के लिए AI-आधारित और डेटा गोपनीयता के अनुरूप समाधान तैयार करने पर.

इंफोमो ग्लोबल के ग्रुप सीईओ डॉ. आनंद राव ने कहा, "अनिमेष का सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड और रणनीतिक दृष्टिकोण हमारे एडटेक पोर्टफोलियो के विस्तार में अमूल्य साबित होगा."

अनिमेष की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब डिजिटल विज्ञापन जगत तेजी से AI, डेटा प्राइवेसी और उपभोक्ता-केंद्रित समाधानों की ओर बढ़ रहा है. इंफोमो इस परिवर्तन का नेतृत्व करने के उद्देश्य से अपने प्रोडक्ट्स और सेवाओं को नए सिरे से स्थापित करने में जुटा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

4 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

5 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

3 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

52 minutes ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

1 hour ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

4 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

4 hours ago