होम / अप्वाइंटमेंट / Heartnet में टेक्नोलॉजी सीनियर एडवाइडर नियुक्त हुए इंद्रनील दास

Heartnet में टेक्नोलॉजी सीनियर एडवाइडर नियुक्त हुए इंद्रनील दास

इंद्रनील क्लाउड के पास आईटी उद्योग में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है और उनके पास मेनफ्रेम और डेटा सेंटर संचालन में समृद्ध ज्ञान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हृदय स्वास्थ्य देखभाल सेवा को बेहतर बनाने वाली IoT-आधारित सॉल्यूशन कंपनी हार्टनेट इंडिया (Heartnet India)  इंड्रनील दास को अपना टेक्नोलॉजी सीनियर एडवाइडर नियुक्त करने की घोषणा की है. अपनी इस नई भूमिका में इंद्रनील कंपनी की तकनीकी प्रगति और रणनीतिक पहलों का मार्गदर्शन करेंगे. आईटी उद्योग में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले इंद्रनील क्लाउड के पास मेनफ्रेम और डेटा सेंटर संचालन में समृद्ध ज्ञान है. 

यहां अपनी सेवा दे चुके हैं इंद्रनील

इससे पहल इंद्रनील DXC, IBM और Maersk में बड़े पदों पर काम करके लीडिंग भूमिका निभा चुके हैं, जहां उन्होंने EU, APAC, अमेरिका और कनाडा में बड़े टीमों को लीड किया और फॉर्च्यून 500 ग्राहकों के लिए इनोवेटिव सॉल्यूशन प्रदान किए. हार्टनेट के CEO और निदेशक अरिंदम सेन ने कहा कि हम इंड्रनील का अपनी टीम में स्वागत करते हैं. उनकी विशेषज्ञता और लीडरशिप हमारे मिशन को सुलभ और किफायती हृदय देखभाल प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगी. हमें विश्वास है कि उनके योगदान से हमारी तकनीकी क्षमताओं और व्यापारिक विकास में काफी वृद्धि होगी. वहीं, इंद्रनील दास ने कहा है कि वह हार्टनेट से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं और अपने अनुभव का उपयोग करके कंपनी को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए तत्पर भी हैं.  अपनी नई टीम के साथ काम करके वह स्वास्थ्य परिणामों को सुधारने वाले इनोवेटिव सॉल्यूशन को और विकसित कर करेंगे. 

अगले 24 महीनों में 10 हजार हेल्थकेयर प्वाइंट्स तक पहुंचने का लक्ष्य

हार्टनेट अगले 24 महीनों में 10,000 हेल्थकेयर प्वाइंट्स तक पहुंचने का रणनीतिक उद्देश्य रखता है. इनोवेशन और रोगी डेटा सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए हार्टनेट ऐसी तकनीक विकसित कर रहा है, जो सचमुच स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और रोगियों की जरूरतों को पूरा करती है. इंद्रनील दास को सीनियर एडवाइजर-टेक्नोलॉजी नियुक्त करने के साथ हार्टनेट हृदय देखभाल की डिलीवरी के तरीके को पूरे भारत में बदलने के लिए तैयार है और पहुंच की खाई को पाटने का प्रयास करेगा. यह सहयोग हार्टनेट का मिशन ग्रामीण भारत में पहुंचाएगा, जबकि स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को सशक्त करेगा और रोगियों के अनुभवों को बेहतर बनाएगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

21 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago