✕

होम / अप्वाइंटमेंट / IIM नागपुर के डायरेक्टर को मिली MGIHU के VC की अतिरिक्त जिम्मेदारी

IIM नागपुर के डायरेक्टर को मिली MGIHU के VC की अतिरिक्त जिम्मेदारी

अंतरिम वीसी के रूप में डॉ. भीमराया मेत्री की नियुक्ति से यह भ्रम पैदा हो गया था कि वह आईआईएम नागपुर के निदेशक का पद छोड़ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) नागपुर के निदेशक डॉ. भीमराया मेत्री (Dr Bhimraya Metri) को महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के कुलपति (VC) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. गौरतलब है कि हाल ही में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय (MGIHU) के कुलपति प्रोफेसर रजनीश कुमार शुक्ल ने अपने पद इस्तीफा दे दिया था. उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और राष्ट्रपति ने उन्हें तत्काल प्रभाव से कुलपति के कर्तव्यों से मुक्त कर दिया है.

2020 से संभाल रहे IIM 
डॉ. मेत्री नए वीसी की नियुक्ति तक महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के अंतरिम कुलपति के रूप में कार्य करेंगे. वह 2020 से आईआईएम नागपुर के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. अब वह दोनों संस्थानों का कामकाज देखेंगे. अंतरिम वीसी के रूप में उनकी नियुक्ति से यह भ्रम पैदा हो गया था कि वह आईआईएम नागपुर के निदेशक का पद छोड़ रहे हैं. हालांकि, डॉ मेत्री ने स्पष्ट किया कि ऐसा कुछ नहीं है. वह आईआईएम नागपुर के साथ-साथ एमजीआईएचयू के अंतरिम वीसी के रूप में काम करेंगे. यह व्यवस्था MGIHU के नए VC की नियुक्ति तक के लिए है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

9 hours ago

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

5 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

5 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

12 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

9 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

9 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

12 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

12 hours ago