होम / अप्वाइंटमेंट / Hisense India ने निपुण कैकर को डायरेक्टर-GTM किया नियुक्त

Hisense India ने निपुण कैकर को डायरेक्टर-GTM किया नियुक्त

Hisense India ने निपुण कैकर को गो टू मार्केट (GTM) का डायरेक्टर नियुक्त करने की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लीडिंग कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण कंपनी हाइसेंस इंडिया (Hisense India) ने निपुण कैकर को गो टू मार्केट (GTM)- डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया है. निपुण अपने इस नए पद पर रहते हुए हाइसेंस इंडिया की दृश्यता को उपभोक्ताओं के बीच बढ़ाने, ब्रैंड की संपत्ति को मजबूत करने और व्यापार वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक GTM पहलों की अगुवाई करेंगे. वह हाइसेंस की स्थिति को भारतीय बाजार में एक विश्वसनीय नाम के रूप में ऊंचा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

14 वर्षों का अनुभव

निपुण के पास 14 वर्षों से अधिक अनुभव है, जिसमें उन्होंने सेल्स, मार्केटिंग और ग्रोथ फोकस्ड GTM रणनीतियों में विशेषज्ञता हासिल की है. उनका यह अनुभव हाइसेंस की नेतृत्व टीम को मजबूती प्रदान करेगा. एलजी और पैनासोनिक जैसे इंडस्ड्री लीडर्स के साथ निपुण ने रणनीतिक पहलों को तैयार करने और कार्यान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो बाजार में सफलता और ब्रैंड की दृश्यता को बढ़ाती हैं. उनकी नियुक्ति हाइसेंस इंडिया की उस प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना है.

निपुण कैकर की प्रतिक्रिया

इस मौके पर निपुण कैकर ने कहा है कि उनका ध्यान भारतीय बाजार में हाइसेंस के लिए इनोवेशन को बढ़ावा देने और उसकी प्रगति सुनिश्चित करने पर होगा. उन्हें एक गतिशील टीम के साथ सहयोग करने का इंतजार है, ताकि हम कंपनी की पहुंच को बढ़ा सकें और उपभोक्ता अनुभव को फिर से परिभाषित कर सकें. वह हाइसेंस इंडिया के साथ जुड़कर उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों के क्षेत्र में एक मार्केट लीडर के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने की ओर अग्रसर हैं.

हाइसेंस इंडिया के सीईओ की प्रतिक्रिया

वहीं, हाइसेंस इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)  पंकज राणा ने कहा कि निपुण का इंडस्ट्री ज्ञान और रणनीतिक GTM विशेषज्ञता हमारे लिए भारतीय बाजार में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के रास्ते में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. हमें यकीन है कि उनका नेतृत्व हमारी वृद्धि की दिशा में अभूतपूर्व मूल्य जोड़ने वाला होगा. निपुण के मार्गदर्शन में हाइसेंस इंडिया अपनी ब्रैंड उपस्थिति को और मजबूत करने और हाई क्वालिटी प्रोडक्ट्स प्रदान करने के लिए तैयार है, जो उपभोक्ताओं की बदलती अपेक्षाओं को पूरा करते हैं. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago