होम / अप्वाइंटमेंट / बदले गए 5 राज्यों के राज्यपाल, अजय भल्ला मणिपुर तो वीके सिंह मिजोरम के बने गवर्नर

बदले गए 5 राज्यों के राज्यपाल, अजय भल्ला मणिपुर तो वीके सिंह मिजोरम के बने गवर्नर

भारत की राष्ट्रपति ने बिहार, मणिपुर समेत कुल 5 राज्यों राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं, आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का प्रभार दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

राष्ट्रपति द्रौपदी की तरफ से देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की गई हैं. पांच राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया गया. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफ स्वीकार कर लिया. राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति ने राज्यपालों की नियुक्तियां कर खुशी जताई है. बता दें, ये सभी नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यकालों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी.

मिजोरम के राज्यपाल बने वीके सिंह

जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ऐसे पहले आर्मी चीफ हुए, जिन्होंने कमांडो की ट्रेनिंग ले रखी है। जनरल सिंह आजाद हिंदुस्तान के 26वें आर्मी चीफ रहे हैं. जनरल के पिता आर्मी में ही कर्नल और दादा जूनियर कमीशंड ऑफिसर थे. 16 दिसंबर 1971 के भारत-पाकिस्तान वॉर में वीके सिंह भी शामिल हुए थे. सिंह को ऑपरेशन पवन के दौरान उनकी विशिष्ट सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है. वे मोदी सरकार में दो बार 2014-19 तक विदेश राज्य मंत्री रहे, दूसरी बार 2019-24 तक नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे.

अजय कुमार भल्ला को मिली मणिपुर की जिम्मेदारी

अजय कुमार भल्ला पूर्व गृह सचिव रह चुके हैं, सर्विस के दौरान केंद्र सरकार ने 4 बार उनका सेवा विस्तार किया था. अजय कुमार को लंबा प्रशासनिक अनुभव है, उनकी मणिपुर में नियुक्ति इस नजरिए से भी खास समझी जा सकती है कि मणिपुर में मई 2023 में जातीय हिंसा शुरु हुई थी जो अब भी जारी है. मणिपुर हिंसा को 600 दिन पूरे हो चुके हैं, इस दौरान अब तक 237 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 1500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए, 60 हजार लोग घर छोड़कर रिलीफ कैंप में रह रहे हैं. अब तक 11 हजार FIR दर्ज की गईं हैं और 500 लोगों को अरेस्ट किया गया है. पूरे राज्य में सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेज की 288 कंपनियों में करीब 40 हजार जवान तैनात हैं.

आरिफ मोहम्मद पहुंचे बिहार

केरल का राज्यपाल रहने के दौरान आरिफ मोहम्मद काफी चर्चा में रहे. केरल सीएम पिनाराई विजयन ने उन पर आरोप लगाया था कि वे उनके कई बिलों को मंजूरी नहीं दे रहे, जबकि इन बिलों को विधानसभा पास कर चुकी है. विजयन, आरिफ मोहम्मद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी गए थे. कोर्ट ने 20 नवंबर 2023 को गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान के ऑफिस को नोटिस दिया था. ऐसे ही आरिफ मोहम्मद ने आरोप लगाया था कि केरल राज्य में स्मगलिंग करने वालों को CM ऑफिस से संरक्षण मिल रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा था- मुझ पर मुख्यमंत्री आरोप लगा रहे हैं कि मैं विश्वविद्यालय के पदों पर RSS के लोगों की भर्ती करना चाहता हूं. अगर एक भी ऐसा उदाहरण मिलता है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा.

ओडिशा और केरल के भी बदले राज्यपाल

इस कड़ी में बिहार के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल और डॉ हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्ति किया गया है. डॉ हरि बाबू कंभमपति आंध्र विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर रहे हैं. 1993 में वॉलेंटरी रिटायरमेंट लेकर वे राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हुए थे. 2014 में विशाखापट्टनम लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं.

वहीं आर्लेकर शुरुआत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े, इसके बाद वे भाजपा में शामिल हुए, वे गोवा भाजपा के महासचिव और दक्षिण गोवा के अध्यक्ष रहे हैं. 2014 में जब गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर को रक्षा मंत्री बनाया गया था, तब सीएम पद के लिए आर्लेकर का नाम सबसे आगे था, लेकिन उनकी जगह लक्ष्मीकांत पारसेकर को नया सीएम चुना गया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

21 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago