होम / अप्वाइंटमेंट / Siddharth Mohanty बने LIC के चेयरपर्सन, Adani और Hindenburg से है नाता?

Siddharth Mohanty बने LIC के चेयरपर्सन, Adani और Hindenburg से है नाता?

LIC से MD के पद पर जुड़ने से पहले सिद्धार्थ मोहन्ती LIC हाउसिंग फाइनेंस के MD और CEO के पद पर काम कर रहे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत सरकार ने सिद्धार्थ मोहन्ती को 29 जून 2024 तक भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में चेयरपर्सन के पद पर नियुक्त किया है. जून 2024 के बाद सिद्धार्थ मोहन्ती LIC के CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) और MD (मैनेजिंग डायरेक्टर) की भूमिका निभायेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धार्थ मोहन्ती जून 2025 में रिटायर हो जायेंगे.

LIC हाउसिंग के MD थे सिद्धार्थ मोहन्ती
सिद्धार्थ मोहन्ती LIC के प्रमुख 4 मैनेजिंग डायरेक्टरों में से एक हैं और मार्च में उन्हें तीन महीनों के लिए अंतरिम चेयरमैन बनाया गया था. LIC से MD के पद पर जुड़ने से पहले सिद्धार्थ मोहन्ती LIC हाउसिंग फाइनेंस के MD और CEO के पद पर काम कर रहे थे. LIC हाउसिंग फाइनेंस कुछ गिरवी रखकर फाइनेंस देने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है. 

LIC को करना पड़ा था विरोध का सामना
इस साल की शुरुआत में US शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी जिसके बाद अडानी ग्रुप में LIC की इन्वेस्टमेंट्स का खुलासा हुआ था. हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर फ्रॉड, जालसाजी, मार्केट मैनीपुलेशन और स्टॉक मैनीपुलेशन जैसे गंभीर आरोप लगाए थे जिसकी वजह से अडानी ग्रुप अभी तक मुश्किलों का सामना कर रहा है. इसी वक्त पर अडानी ग्रुप में LIC की 30,000 करोड़ की इन्वेस्टमेंट्स की बात सामने आई थी जिसकी वजह से LIC को भी विरोध का सामना करना पड़ा था. ऐसे में हो सकता है कि सिद्धार्थ मोहन्ती को चेयरपर्सन बनाने का फैसला इसी वजह से लिया गया हो.
 

यह भी पढ़ें: जब Tata Sons के Chairman से Wife ने कहा - कुछ करो, सड़क पर टाटा की कारें नहीं दिखतीं  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

5 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

6 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

2 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

1 hour ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

1 hour ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

3 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

2 hours ago