होम / अप्वाइंटमेंट / InCred Finance के नए CFO नियुक्त हुए गौरव महेश्वरी

InCred Finance के नए CFO नियुक्त हुए गौरव महेश्वरी

InCred Finance के नवनियुक्त CFO गौरव महेश्वरी महेश्वरी के पास फाइनेंशियल लीडिरशिप में 27 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

InCred Group की उपभोक्ता और MSME लोन शाखा InCred Finance ने गौरव महेश्वरी को अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है. महेश्वरी के पास फाइनेंशियल लीडिरशिप में 27 वर्षों से अधिक का विशिष्ट अनुभव है. उनके अनुभव में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में भारत और दक्षिण एशिया के लिए क्लस्टर CFO के रूप में दो दशकों से अधिक समय तक काम करने का अनुभव भी शामिल है. उन्होंने अपने करियर में Altico Capital, Reuters India और Coca-Cola India में भी कई वरिष्ठ पदोंपर काम किया है. चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और सिडनहम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट गौरव महेश्वरी को वित्तीय प्रबंधन, शासन, और पूंजी अनुकूलन में उनकी रणनीतिक कुशलता और विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है.

InCred के फाउंडर की प्रतिक्रिया

InCred के फाउंडर और समूह CEO भूपिंदर सिंह ने कह है कि गौरव की गहरी विशेषज्ञता और लीडरशिप उन्हें हमारी कार्यकारी टीम में एक महत्वपूर्ण सदस्य बनाती हैं. उनके दृष्टिकोण व्यवसाय की प्रदर्शन क्षमता को बढ़ाने, पूंजी दक्षता को बेहतर बनाने और शासन को मजबूत करने में सहायक होंगे, क्योंकि हम अपनी गतिविधियों का विस्तार जारी रखते हैं. मुझे विश्वास है कि वह InCred Finance की वृद्धि के अगले चरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

500,000 से अधिक परिवारों को क्रेडिट की पहुंच उपलब्ध कराई

InCred Finance ने भारतीय NBFC क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत करके यूनिकॉर्न का दर्जा प्राप्त किया है और लगातार शानदार वित्तीय प्रदर्शन दिया है. FY 2024 के लिए कंपनी ने 420 करोड़ रुपये से अधिक का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) और 5.7 प्रतिशत का उद्योग में अग्रणी प्री-टैक्स रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) रिपोर्ट किया है. 11,000 करोड़ रुपये से अधिक के लोन बुक और भारत भर में 100 से अधिक शाखाओं के नेटवर्क के साथ, InCred Finance ने 500,000 से अधिक परिवारों को क्रेडिट की पहुंच उपलब्ध कराई है, जिनमें से कई underserved समुदायों से हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

21 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago