होम / अप्वाइंटमेंट / पूर्व STPI महानिदेशक डॉ. ओंकार राय बने Exato.ai के स्वतंत्र निदेशक

पूर्व STPI महानिदेशक डॉ. ओंकार राय बने Exato.ai के स्वतंत्र निदेशक

डॉ. ओंकार राय की नियुक्ति कंपनी के रणनीतिक विकास के लिए अहम है. यह कदम भारत के AI और तकनीकी नवाचार को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका स्थित AI-संचालित ग्राहक अनुभव परिवर्तन कंपनी Exato.ai ने डॉ. ओंकार राय को अपने बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है. डॉ. राय भारत के तकनीकी और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में 28 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले अनुभवी टेक्नोक्रेट हैं. वे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से सांख्यिकी में पीएचडी हैं और कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्थानों में नेतृत्व की भूमिका निभा चुके हैं.

STPI और Startup Odisha में निभाई थी अहम भूमिका

डॉ. राय ने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के तहत आने वाले सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के महानिदेशक के रूप में काम किया. इस दौरान उन्होंने देश में IT/ITES सेक्टर को विकेंद्रीकृत करते हुए टियर-2 और टियर-3 शहरों तक पहुंचाया. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, AR/VR, IoT, ब्लॉकचेन, फिनटेक, मेडिटेक, साइबर सुरक्षा और चिप डिजाइन जैसे क्षेत्रों में 20 से 25 टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को बढ़ावा दिया. वे नेशनल सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स पॉलिसी 2019 के निर्माण में भी अहम भूमिका में रहे.

साल 2022 से 2024 के बीच उन्होंने Startup Odisha के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर कार्य किया. इस दौरान ओडिशा के स्टार्टअप इकोसिस्टम में नया जोश देखने को मिला. उनके नेतृत्व में राज्य में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या 1,200 से बढ़कर 1,800 हो गई, जिनमें 700 से अधिक महिला-नेतृत्व वाली स्टार्टअप्स शामिल थीं. उन्हें समावेशी विकास के लिए स्टेट बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया.

Exato.ai में निभाएंगे रणनीतिक भूमिका

Exato.ai में स्वतंत्र निदेशक के रूप में डॉ. राय रणनीतिक मार्गदर्शन, सुशासन और स्वतंत्र दृष्टिकोण प्रदान करेंगे. वे कंपनी की AI-आधारित ग्राहक अनुभव सेवा (CXaaS) को और अधिक मजबूत एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेंगे.

Exato.ai के सीईओ डॉ. अपूर्व के. सिन्हा ने कहा कि डॉ. राय का अनुभव और राष्ट्रीय नवाचार ढांचे को मजबूत करने की क्षमता कंपनी के लिए बेहद उपयोगी होगी. उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन डिजिटल-फर्स्ट एंटरप्राइजेस को वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में हमारी यात्रा को और मजबूती देगा.

डॉ. ओंकार राय की प्रतिक्रिया

डॉ. राय ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत का डिजिटल पावरहाउस के रूप में उभरना नवाचार आधारित दृष्टिकोण और सार्वजनिक-निजी सहयोग पर आधारित है.उन्होंने कहा कि वे Exato.ai की नेतृत्व टीम के साथ मिलकर ऐसे प्लेटफॉर्म को विकसित करने के लिए तत्पर हैं, जो वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और भविष्य के लिए तैयार हों.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

3 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

18 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

15 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

23 hours ago