होम / अप्वाइंटमेंट / IMF में RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद पर नियुक्त

IMF में RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद पर नियुक्त

उर्जित पटेल की नियुक्ति भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. यह कदम न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत की वैश्विक वित्तीय संस्थानों में स्थिति को और मजबूत करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई भूमिका मिली है. कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमेटी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए होगी. जरूरत पड़ने पर इस अवधि में बदलाव भी किया जा सकता है.

-2016 में संभाली थी RBI की कमान

उर्जित पटेल एक प्रख्यात मॉनिटरी इकोनॉमिस्ट हैं. उन्होंने वर्ष 2016 में रघुराम राजन के बाद RBI के गवर्नर का पदभार संभाला था. इससे पहले वे करीब साढ़े तीन साल तक डिप्टी गवर्नर रह चुके थे. हालांकि 2018 में निजी कारणों से उन्होंने गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया. उनका कार्यकाल छोटा रहा, लेकिन उस दौरान सरकार से कई नीतिगत मुद्दों पर उनके मतभेद सामने आए. विशेषकर ब्याज दरों को ऊंचा बनाए रखने को लेकर उनकी राय सरकार से अलग थी, जबकि उस समय महंगाई घटकर 1.5% से भी नीचे पहुंच गई थी.

इस्तीफे के बाद अहम भूमिकाएं निभाईं

गवर्नर पद से हटने के बाद भी पटेल कई महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय रहे. 2020 में वे *नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी (NIPFP)* के चेयरमैन बने. इसके अलावा वे बीजिंग स्थित *एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB)* में दक्षिण एशिया के लिए इन्वेस्टमेंट ऑपरेशंस के वाइस-प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं.

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ेगा भारत का प्रभाव

IMF में उर्जित पटेल की नियुक्ति को भारत की आर्थिक कूटनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है. उनके अनुभव और विशेषज्ञता से न केवल IMF की नीतिगत चर्चाओं में भारत की स्थिति मजबूत होगी, बल्कि वैश्विक वित्तीय संस्थानों में देश की आवाज और प्रभाव भी और अधिक बढ़ेगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

3 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

18 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

15 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

23 hours ago