होम / अप्वाइंटमेंट / Maruti Suzuki बोर्ड में पहली बार भारतीय की नियुक्ति, सुनील कक्कड़ बने होलटाइम डायरेक्टर

Maruti Suzuki बोर्ड में पहली बार भारतीय की नियुक्ति, सुनील कक्कड़ बने होलटाइम डायरेक्टर

यह पैरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन द्वारा अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में घरेलू कंपनी के भारतीय कर्मचारी को नामित किए जाने का पहला उदाहरण है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने इतिहास रच दिया है. कंपनी ने पहली बार अपने किसी भारतीय कर्मचारी को व्होल टाइम-डायरेक्टर (Whole-time Director) के रूप में बोर्ड में शामिल किया है. यह सम्मान सुनील कक्कड़ को मिला है, जो पिछले 35 सालों से मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) से जुड़े हुए हैं.

लंबे समय से है मारुति सुजुकी से नाता

सुनील कक्कड़ मारुति सुजुकी के सबसे अनुभवी अधिकारियों में शामिल हैं. वे कंपनी के साथ साथ लगभग 35 सालों से जुड़े हुए हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय कर्मचारी को मारुति सुजुकी बोर्ड में शामिल किया है. अभी वे सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में काम कर रहे हैं. वे कॉरपोरेट प्लानिंग डिपार्टमेंट को लीड कर रहे हैं. 1 अप्रैल 2025 से पूर्णकालिक निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति हो जाएगी. नियुक्ति मार्च 2028 तक के लिए की गई है.

कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं सुनील कक्कड़

मारुति सुजुकी के साथ लंबे समय से जुड़े सुनील कक्कड़ कई ऑपरेशंस का नेतृत्व कर चुके हैं और इन्होंने कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया है. उन्होंने गुरुग्राम प्लांट ऑपरेशन और सप्लाई चैन को भी लीड किया. इसके साथ उन्होंने लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए कई ज्वाइंट वेंचर्स स्थापित करने के लिए बड़ा रोल निभाया. वे कई इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं, जिनमें फ्रांस, जापान, इटली की कंपनियों के साथ मिलकर एमटी टेक्नोलॉजी, प्लास्टिक फ्यूल टैंक, हाई टेंसाइल शीट मेटल जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.

सुनील कक्कड़ के करियर की शुरुआत

सुनील कक्कड़ ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (AIT), बैंकॉक से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट में मास्टर्स डिग्री हासिल की, जहाँ उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया. उनके करियर की शुरुआत मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के साथ हुई, जो भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है और सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

20 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago