होम / अप्वाइंटमेंट / Eventus Security ने सचिन जैन को नियुक्त किया सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, नॉर्थ अमेरिका में करेंगे विस्तार

Eventus Security ने सचिन जैन को नियुक्त किया सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, नॉर्थ अमेरिका में करेंगे विस्तार

सचिन जैन के पास टेक्नोलॉजी लीडरशिप, साइबर सुरक्षा, क्लाउड, डेटा और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में 25 से ज्यादा साल का अनुभव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इवेंटस सिक्योरिटी (Eventus Security) जो मैनेज्ड सिक्योरिटी सर्विसेज़ का एक बड़ा नाम है और दुनियाभर में तेजी से अपने पैर पसार रहा है.  कंपनी ने सचिन जैन को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, टेक्नोलॉजी और बिजनेस डेवलपमेंट (नॉर्थ अमेरिका) के रूप में नियुक्त किया है. यह कदम नॉर्थ अमेरिका के बड़े और संभावनाओं वाले मार्केट में कंपनी के विस्तार को तेज़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अपनी मौजूदा क्षमताओं और अनुभव का फायदा उठाते हुए, इवेंटस सिक्योरिटी नॉर्थ अमेरिका की कंपनियों के सामने आने वाली साइबर सुरक्षा की चुनौतियों को हल करने और अपनी ग्लोबल ग्रोथ को बढ़ाने की दिशा में काम करेगा. 

सचिन जैन के पास है 25 साल का अनुभव

सचिन जैन के पास टेक्नोलॉजी लीडरशिप, साइबर सुरक्षा, क्लाउड, डेटा और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में 25 से ज्यादा साल का अनुभव है. उन्होंने वैश्विक कंपनियों के लिए सुरक्षित और मजबूत टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है. उन्हें 'बेस्ट CIO अंडर 40', CIO 100 और टॉप CISO 100 जैसे सम्मान मिले हैं. उनके नेतृत्व में इवेंटस सिक्योरिटी नॉर्थ अमेरिका में ग्रोथ, सुरक्षा और मजबूती की रणनीतियों को और मजबूत करेगा. 

सचिन जैन ने अपनी नई भूमिका को लेकर कहा कि मैं इवेंटस सिक्योरिटी का हिस्सा बनकर और नॉर्थ अमेरिका के विस्तार का नेतृत्व करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं, आज हर इंडस्ट्री के लिए साइबर सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गई है, और मैं अपने ग्राहकों को मजबूत और प्रभावी सुरक्षा समाधान देने के लिए उत्साहित हूं.

कंपनी के अधिकारियों ने क्या कहा?

इवेंटस सिक्योरिटी के को-फाउंडर और चीफ ग्रोथ ऑफिसर सुनील सप्रा ने कहा कि हमें सचिन का हमारी टीम में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. नॉर्थ अमेरिका में डिजिटल तकनीक का बड़ा विकास हुआ है और यहां मजबूत सुरक्षा समाधान की भारी मांग है. सचिन का अनुभव और रणनीतिक समझ हमारी ग्रोथ में बड़ी मदद करेगी.  

इवेंटस सिक्योरिटी के को-फाउंडर और CTO मनीष चस्था ने कहा कि यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण समय है और सचिन का हमारी टीम में आना हमारे लिए गर्व की बात है. उनका साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क, बिजनेस कंटीन्युटी और एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट में गहरा अनुभव हमारे सेवा क्षमताओं को मजबूत करने में मदद करेगा. उनकी लीडरशिप न केवल नॉर्थ अमेरिका में हमारी ग्रोथ को बढ़ाएगी बल्कि हमारे ग्लोबल इनोवेशन और एक्सपेंशन के विजन को भी आगे बढ़ाएगी.  

नए नेतृत्व और तरक्की करेगी कंपनी

कंपनी ने नॉर्थ अमेरिका में अपने निवेश के जरिए यह दिखाया है कि वह मैनेज्ड सिक्योरिटी सर्विसेज़ का ग्लोबल लीडर बनने की दिशा में बढ़ रही है. साउथ ईस्ट एशिया, मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अमेरिका जैसे क्षेत्रों में विस्तार करते हुए कंपनी अपने आधुनिक सुरक्षा ऑपरेशन्स प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रही है. नए नेतृत्व और स्पष्ट विज़न के साथ, इवेंटस सिक्योरिटी दुनियाभर के संगठनों को उभरते खतरों से सुरक्षित रखने और डिजिटल युग की जरूरतों के अनुरूप विश्वसनीय और स्केलेबल सुरक्षा समाधान प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिडिल ईस्ट प्रैक्टिस के लिए प्राइमस पार्टनर्स ने मोहन दोईफोडे को बनाया MD

पूर्व डेलॉइट कंसल्टिंग लीडर GCC क्षेत्र में कंपनी के विस्तार और क्लाइंट संबंधों को देंगे नई दिशा

11 hours ago

द प्लान बियॉन्ड ने प्रियंका अरोड़ा को बनाया फाउंडिंग CMO

कंपनी में संस्थापक सदस्य और सीएमओ के रूप में प्रियंका अरोड़ा भारत में फैमिली कंटिन्यूटी श्रेणी के निर्माण की दिशा में काम करेंगी.

19 hours ago

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

1 day ago

Tenon Group के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त हुए संजय बावेजा

कंपनी का मानना है कि यह नियुक्ति उसकी तकनीक-आधारित विकास रणनीति को नई गति देगी और दीर्घकालिक मूल्य सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

5 days ago

एंजेल वन ने कृति शर्मा को बनाया हेड ऑफ डेटा प्राइवेसी, डेटा सुरक्षा ढांचे को मिलेगी मजबूती

कंपनी ने कहा कि कृति शर्मा की नियुक्ति से डेटा गवर्नेंस, प्राइवेसी और नियामकीय अनुपालन (कंप्लायंस) से जुड़ी उसकी क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी.

1 week ago


बड़ी खबरें

₹860 करोड़ का कोहिनूर सौदा, राज ठाकरे की चुप्पी

एक राजनेता एक रियल एस्टेट सौदे में प्रवेश करता है. एक सरकारी संस्था से जुड़ी वित्तीय कंपनी ₹225 करोड़ का निवेश करती है. फिर वही संस्था ₹135 करोड़ के नुकसान के साथ उस सौदे से बाहर निकलती है.

12 hours ago

मिडिल ईस्ट प्रैक्टिस के लिए प्राइमस पार्टनर्स ने मोहन दोईफोडे को बनाया MD

पूर्व डेलॉइट कंसल्टिंग लीडर GCC क्षेत्र में कंपनी के विस्तार और क्लाइंट संबंधों को देंगे नई दिशा

11 hours ago

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

17 hours ago

Truhome Finance को 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कंपनी के कुल एयूएम में 57.37 प्रतिशत हिस्सा हाउसिंग लोन का है, जबकि 39.22 प्रतिशत हिस्सा लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी का है. अन्य ऋण उत्पादों की हिस्सेदारी 3.41 प्रतिशत है.

12 hours ago

दुनिया ने बनाया युवा संस्कृति का संग्रहालय, भारत को चाहिए ऐसे दर्जनों संग्रहालय

इस संग्रहालय को अलग बनाने वाली बात इसकी वस्तुओं को संग्रहित करने की सोच है. टीम अपने दृष्टिकोण को "बॉटम-अप क्यूरेशन" कहती है, जिसे जानबूझकर हस्तनिर्मित रखा गया है.

12 hours ago