होम / अप्वाइंटमेंट / Embassy ने जितेंद्र विरवानी को चेयरमैन और आदित्य विरवानी को एमडी किया नियुक्त

Embassy ने जितेंद्र विरवानी को चेयरमैन और आदित्य विरवानी को एमडी किया नियुक्त

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 25 मार्च 2025 को EGM आयोजित करने का निर्णय लिया है. इस बैठक में संपत्ति अधिग्रहण और अन्य कॉर्पोरेट निर्णयों के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Embassy Developments Limited (EDL) ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है. 25 फरवरी 2025 को हुई बोर्ड मीटिंग में जितेंद्र विरवानी को कंपनी के चेयरमैन और आदित्य विरवानी को मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया. के.जी. कृष्णमूर्ति, जो पहले स्वतंत्र चेयरमैन थे, अब बोर्ड के स्वतंत्र सदस्य के रूप में बने रहेंगे.  

EDL भारत की सबसे तेजी से बढ़ती रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है. Aditya Virwani के नेतृत्व में कंपनी की टीम में अनुभवी लोग शामिल हैं, जिसमें सचिन शाह जो CEO और Executive Director के रूप में कार्यरत हैं, और राजेश कैमल को Chief Financial Officer और Executive Director के रूप में नियुक्त किया गया है.

मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य विरवानी ने कहा कि "मैं इस महत्वपूर्ण समय पर EDL का नेतृत्व करने के लिए उत्साहित हूं. Embassy ने भारत में रियल एस्टेट में कई नए बदलाव लाए हैं, जैसे- भारत का पहला सूचीबद्ध REIT लॉन्च करना, को-वर्किंग सेक्टर को संगठित करना और लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स का नया स्तर स्थापित करना. EDL का 45 मिलियन वर्ग फीट का सेल और लीज के लिए तैयार क्षेत्र है और 3,000 एकड़ से ज्यादा की जमीन है. मैं अपनी प्रतिभाशाली और समर्पित टीम के साथ मिलकर भारत में एक मजबूत रियल एस्टेट ब्रांड बनाने के लिए तैयार हूं."

EDL की विस्तार रणनीति के तहत, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कई विकास योजनाओं और कॉर्पोरेट फैसलों को मंजूरी दी है, जो शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन हैं:  

1) प्रमोटर ग्रुप से संपत्तियों की खरीद– ₹559 करोड़  

    • ₹455 करोड़ में 100% इक्विटी अधिग्रहण– नॉर्थ बेंगलुरु में 1.3 मिलियन वर्ग फीट (msf) लग्ज़री रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए 
    • ₹104 करोड़ में 9.5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण– नॉर्थ बेंगलुरु में 0.2 msf प्लॉटेड रेसिडेंशियल डिवेलपमेंट (Embassy Springs प्रोजेक्ट का विस्तार).  

2) ₹2,000 करोड़ की QIP (Qualified Institutional Placement) के लिए मंजूरी- वित्तीय स्थिति मजबूत करना और ग्रोथ इनिशिएटिव्स को सपोर्ट करने के लिए पूंजी संरचना को संतुलित करना.

3) ₹4.5 करोड़ का कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन प्लान (ESOP) लॉन्च- बेहतरीन प्रतिभाओं को आकर्षित और बनाए रखने के लिए एक मजबूत इंसेंटिव प्लान.  

4) नेतृत्व टीम को और मजबूत किया गया  
    • विकास खंडेलवाल– कंपनी सचिव और ग्रुप चीफ कंप्लायंस ऑफिसर  
    • शैलेन्द्र सुब्बाराया– चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) साउथ  
    • मारिया राजेश– चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर (CHRO)  

CEO सचिन शाह का बयान
  
CEO और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सचिन शाह ने कहा कि "मर्जर पूरा होने के बाद, कंपनी को जितेंद्र विरवानी जैसे अनुभवी चेयरमैन और आदित्य विरवानी जैसे मैनेजिंग डायरेक्टर का नेतृत्व मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. जितेंद्र जी की रियल एस्टेट में शानदार रणनीति और निष्पादन क्षमता बेजोड़ है."  

उन्होंने कहा कि “EDL अब तेज़ी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है, जिसमें FY 2026 में 7.7 msf क्षेत्रफल वाले 8 नए प्रोजेक्ट लॉन्च होंगे, जिनका कुल विकास मूल्य ₹15,000 करोड़ होगा. हम एक बेहतरीन टीम बना रहे हैं और वित्तीय संरचना को संतुलित कर रहे हैं, ताकि बाज़ार के अवसरों का पूरा लाभ उठाया जा सके. यह कंपनी के लिए एक रोमांचक समय है, और हम ग्राहकों और शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

असाधारण आम बैठक (EGM) की घोषणा  

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 25 मार्च 2025 को EGM (Extraordinary General Meeting) आयोजित करने का निर्णय लिया है. इस बैठक में संपत्ति अधिग्रहण और अन्य कॉर्पोरेट निर्णयों के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी. कॉर्पोरेट गवर्नेंस को मजबूत बनाए रखने के लिए, Embassy Group सभी रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शंस (संबंधित पक्ष लेनदेन) पर मतदान से दूर रहेगा. एक मजबूत नेतृत्व टीम, सख्त कॉर्पोरेट गवर्नेंस और विस्तार की स्पष्ट रणनीति के साथ, EDL प्रतिष्ठित Embassy ब्रांड के तहत भारत के रियल एस्टेट सेक्टर को नए स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago