होम / अप्वाइंटमेंट / वॉलीबॉल की ग्लोबल गवर्निंग बॉडी FIVB आयोग के सदस्य नियुक्त हुए डॉ. वरुण सूथरा

वॉलीबॉल की ग्लोबल गवर्निंग बॉडी FIVB आयोग के सदस्य नियुक्त हुए डॉ. वरुण सूथरा

डॉ. वरुण सूथरा कूटनीति, संचार और वैश्विक नेतृत्व में अपनी उत्कृष्टता के लिए जाने जाते हैं. FIVB में उनकी नियुक्ति से देश के युवा खिलाड़ियों कको भी प्रोत्साहन मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की खेलों में बढ़ती वैश्विक उपस्थिति को प्रदर्शित करते हुए डॉ. वरुण सूथरा को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ (Federation Internationale de Volleyball -FIVB)  कम्युनिकेशंस कमीशन का सदस्य नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति FIVB बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा 2024–2028 ओलंपिक चक्र की अपनी पहली बैठक में 39वीं FIVB वर्ल्ड कांग्रेस के बाद स्वीकृत की गई.

222 सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करती है FIVB
वॉलीबॉल की सबसे बड़ी ग्लोबल गवर्निंग बॉडी FIVB, 222 सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करती है और खेल के वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. FIVB के आयोग और काउंसिल्स महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे कोचिंग, कानूनी ढांचे, चिकित्सा विज्ञान और संचार रणनीतियों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं डॉ. सुथरा की नियुक्ति उनके असाधारण नेतृत्व और अंतर्राष्ट्रीय खेलों के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर करती है.

कूटनीति, संचार और वैश्विक नेतृत्व के लिए जान जाते हैं डॉ. सूथरा
डॉ. सूथरा भारतीय और स्विस दोनों विधायिकाओं से छह साल से अधिक का संसदीय अनुभव लेकर आए हैं. वह कूटनीति, संचार और वैश्विक नेतृत्व में अपनी उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध हैं. कार्पाच में आर्थिक मंच जैसे अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्मों में उनकी भागीदारी और स्विस-भारतीय संसदीय समूह में उनकी सलाहकार भूमिका उनके अंतरराष्ट्रीय सहयोग और नेतृत्व के प्रति अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाती है. 

पूरे भारत के लिए गर्व का पल 
इस अवसर डॉ. सूथरा ने कह है कि FIVB कम्युनिकेशंस कमीशन में सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात है. वॉलीबॉल सिर्फ एक खेल नहीं है, यह एक वैश्विक आंदोलन है जो खेल प्रेमियों को आपस में जोड़ता है. इस आंदोलन के विकास में योगदान देना उनके लिए गर्व की बात है. यह केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारत के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि हम वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं. वहीं, अपने आधिकारिक नियुक्ति पत्र में FIVB के अध्यक्ष फाबियो अजेवेडो ने कहा है कि हमें पूरा विश्वास है कि डॉ. वरुण सूथरा FIVB कम्युनिकेशंस कमीशन में सकारात्मक योगदान करेंगे. उनका पेशेवर अनुभव हमारे सर्वोत्तम प्रथाओं के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा और वैश्विक वॉलीबॉल संरचना को और सशक्त बनाएगा. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

23 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

21 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

22 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago