✕

होम / अप्वाइंटमेंट / RV University के नए वाइस चांसलर नियुक्त हुए डॉ. संजय कुमार

RV University के नए वाइस चांसलर नियुक्त हुए डॉ. संजय कुमार

RV University ने एकेडमिक, रिसर्च और लीडरशिप एक्सीलेंस में 35 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले संजय कुमार को वाइस चांसलर नियुक्त किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आरवी विश्वविद्यालय (RV University) ने संजय कुमार को अपना नया वाइस चांसलर नियुक्त करने की घोषणा की है. तीन दशकों से अधिक अनुभव के साथ संजय कुमार के पास ऐसी गहरी जानकारी और कौशल हैं, जो विश्वविद्यालय को रिसर्च और एकेडमिक क्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा सुधारने में मदद करेंगे. रांची विश्वविद्यालय के बिट्स ग्रेजुएट संजय कुमार ने आईआईटी दिल्ली से मैनेजमेंट में दो पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री – एमबीए और एम.टेक और पीएचडी (इंजीनियरिंग) की हैं. उनके पास जैन (Deemed-to-be-University) से मैनेजमेंट में दूसरी पीएचडी भी है, जो एकेडमिक एक्सीलेंस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने अपनी शैक्षिक यात्रा में कई एकेडमिक और प्रोफेशनल कोर्सिस में एक्सीलेंस हासिल की है और पूरे एकेडमिक करियर में उन्होंने विशिष्टता प्राप्त की है, उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार, विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त है, जो उनके रिसर्च, इनोवेशन और देश के प्रति उनकी अपार निष्ठा के लिए दिया गया है.

इन क्षेत्रों में दिया योगदान

संजय कुमार का एकेडमिक, रिसर्च और लीडरशिप क्षेत्र में एक उत्कृष्ट रिकॉर्ड है. उन्होंने अपने कार्यों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित किया है. वे सात प्रकाशनों के लेखक हैं, जिनमें प्रसिद्ध "कांसेप्ट्स एंड एप्लिकेशंस ऑफ माइक्रोवेव इंजीनियरिंग" और "वेव प्रोपेगेशन एंड एंटेना इंजीनियरिंग" शामिल हैं. उन्होंने उपग्रह संचार, एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दिया है. 

इन विश्वविद्यालयों में भी रह चुके हैं वाइस चांसलर

संजय कुमार ने एमिटी विश्वविद्यालय कोलकाता और सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय ऑफ एप्लाइड साइंसेज जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उपकुलपति के रूप में कार्य किया है, और उनके पास शैक्षिक और अनुसंधान पहलों का नेतृत्व करने का व्यापक अनुभव है. उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और भारतीय वायु सेना (IAF) जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों के साथ काम किया है.कुमार को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए एवीएम हरजिंदर सिंह ट्रॉफी और भारत के राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा मेडल शामिल है. उनकी रचनात्मकता और युवा भागीदारी को बढ़ावा देने वाली पहलों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता प्राप्त है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

5 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

5 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

8 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

5 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

5 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

8 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

8 hours ago