होम / अप्वाइंटमेंट / कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुए डॉ. पंकज शुक्ला

कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुए डॉ. पंकज शुक्ला

KAI में डॉ. पंकज शुक्ला की यह नियुक्ति ग्रामीण भारत में खेलों को प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ग्रामीण नवाचार, सामाजिक विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दो दशक से अधिक सक्रिय योगदान देने वाले डॉ. पंकज शुक्ला को कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (KAI) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति न केवल खेल-जगत के लिए, बल्कि ग्रामीण भारत में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

खेल के जरिए राष्ट्र निर्माण की दिशा में नया अध्याय

कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत कार्यरत प्रमुख संस्था है, जो खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और ओलंपिक मिशन जैसी पहलों से जुड़कर देशभर में कराटे को बढ़ावा दे रही है. संस्था न केवल राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताएं आयोजित करती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के लिए भारतीय प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित करती है.

कराटे सिर्फ खेल नहीं, जीवनशैली है

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. पंकज शुक्ला ने कहा, "कराटे सिर्फ़ एक खेल नहीं, बल्कि एक जीवन-शैली है. यह युवाओं में आत्मबल, अनुशासन और नेतृत्व का भाव पैदा करता है. मेरा लक्ष्य है कि कराटे को हर गांव, हर स्कूल और हर युवा तक पहुंचाया जाए, ताकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसे विज़न को जमीनी स्तर पर उतारा जा सके.”

महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में अनूठा अभियान

डॉ. शुक्ला लंबे समय से महिला सशक्तिकरण के लिए "श्रृंगार बने हथियार" अभियान चला रहे हैं, जिसके तहत उन्होंने सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं और छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाया है. यह पहल विशेष रूप से उन क्षेत्रों में प्रभावशाली रही है जहां महिलाओं को सुरक्षा और आत्मविश्वास की सबसे अधिक ज़रूरत थी.

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

KAI के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है कि डॉ. शुक्ला की नियुक्ति कराटे को एक राष्ट्रीय जनांदोलन में बदलने की क्षमता रखती है. उनके नेतृत्व में ग्रामीण भारत में खेलों के लिए आवश्यक संरचनाएं विकसित होंगी और अनदेखी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाने का रास्ता खुलेगा.

बहुआयामी योगदान की मान्यता

डॉ. पंकज शुक्ला, “ग्राम्या” और “आसरे” जैसी संस्थाओं के संस्थापक हैं और “समृद्ध ग्राम, समृद्ध भारत” अभियान के सूत्रधार के रूप में जाने जाते हैं. कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया में उनकी यह नियुक्ति न केवल खेल जगत, बल्कि ग्रामीण विकास, महिला सुरक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी मील का पत्थर साबित हो सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago