होम / अप्वाइंटमेंट / डॉ. भुवन लाल के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि, जानें इन शख्सियत के बारे में सबकुछ

डॉ. भुवन लाल के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि, जानें इन शख्सियत के बारे में सबकुछ

डॉ. भुवन लाल के नाम कई उपलब्धियां हैं. वे एक पॉपुलर शख्सियत हैं और हॉलीवुड में भी उनकी पकड़ काफी मजबूत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: लेखक और फिल्म मेकर डॉ. भुवन लाल को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज (International Emmy Awards) के सदस्य के रूप में चुना गया है.

जाने-माने लेखक भी हैं डॉ. लाल
डॉ. लाल ने 2017 में सबसे अधिक बिकने वाली जीवनी 'द मैन इंडिया मिस्ड द मोस्ट - सुभाष चंद्र बोस' प्रकाशित की. उनकी दूसरी जीवनी का नाम 'द ग्रेट इंडियन जीनियस हर दयाल' है, जो 2020 में प्रकाशित हुई. इसमें उन्होंने व्यापक रूप से शोध किया है. डॉ. लाल की तीसरी किताब का नाम 'इंडिया ऑन द वर्ल्ड स्टेज' है, जो 2021 में प्रकाशित हुई. उनकी लेटेस्ट किताब का नाम है- 'दिल्ली इन द एरा ऑफ रेवोल्यूशनरीज 1857-1947', जो जुलाई 2022 में प्रकाशित हुई है. वे वर्तमान में सरदार पटेल की जीवनी लिख रहे हैं.

डॉ. लाल ने 35 डॉक्यूमेंटरी फिल्म्स भी बनाई है
डॉ. लाल के पास हॉलीवुड, यूरोप और भारत में ग्लोबल एंटरटेनमेंट बिजनेस में टॉप लेवल के डिसीजन लेने का तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. वे बेवर्ली हिल्स स्थित अरबों डॉलर की भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी एमकॉर्प - स्पाइस ग्रुप के अध्यक्ष भी थे. वे बुद्ध की लाइफ पर एक हॉलीवुड फिल्म भी बना रहे हैं. उन्होंने 1986 से लेकर 1995 के बीच में 35 डॉक्यूमेंटरी फिल्म्स भी बनाई है. उन्होंने 25 से ज्यादा ग्लोबल इवेंट्स भी ऑर्गेनाइज किए हैं.

कई बड़े पदों पर काम किया
इससे पहले डॉ. लाल, इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (2000-03) के महासचिव के रूप में भारत में सबसे बड़े M&E व्यापार निकाय की स्थापना की. वे 1995 में एक टीवी नेटवर्क के SVP भी रह चुके हैं. उन्होंने विभिन्न M&E कंपनियों में बोर्ड पदों पर भी काम किया है. डॉ लाल वर्तमान में सरदार पटेल मेमोरियल सोसाइटी, यूके के संरक्षक की भूमिका निभाते हैं.

झारखंड राय विश्वविद्यालय ने भी किया सम्मानित
भारत के झारखंड राय विश्वविद्यालय ने 2019 में उन्हें डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी, मानद कारण (PHD) की उपाधि से सम्मानित किया. उन्होंने जामिया MCRC से मास कम्युनिकेशन - फिल्म टीवी रेडियो प्रोडक्शन में फर्स्ट क्लास में मास्टर डिग्री हासिल की है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IWAI के चेयरमैन बने सुशील कुमार लोहानी, सचिव स्तर पर हुई नियुक्ति

1995 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार लोहानी संभालेंगे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की कमान. केंद्र ने चेयरमैन के पद को अस्थायी रूप से सचिव स्तर तक अपग्रेड किया है.

1 day ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

1 day ago

ABD Maestro ने बिक्रम बसु को बनाया वाइस चेयरमैन, बढ़ी जिम्मेदारियां

बिक्रम बसु ABDL Group के चीफ मार्केटिंग एंड इनोवेशन ऑफिसर की भूमिका भी निभाते रहेंगे, दोनों कारोबारों में मार्केटिंग और इनोवेशन को देंगे दिशा

2 days ago

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

5 days ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

1 week ago


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

2 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

55 minutes ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

1 hour ago

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

3 hours ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

3 hours ago