✕

होम / अप्वाइंटमेंट / डॉ. अनुराग बत्रा बने इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज के सदस्य

डॉ. अनुराग बत्रा बने इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज के सदस्य

डॉ. बत्रा आध्यात्मिकता और भारतीय वेदों में गहराई से विश्वास रखते हैं. वह एक कट्टर आशावादी हैं और उनका मानना ​​है कि खुशी बांटने से बढ़ती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक्सचेंज4मीडिया के संस्थापक और BW बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन डॉ. अनुराग बत्रा को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज का सदस्य चुना गया है. इसी के साथ डॉ. बत्रा 60 से अधिक देशों के ऐसे 900 से ज्यादा सदस्यों के समूह का हिस्सा बन गए हैं, जो दुनिया की लीडिंग टेलीविजन और मीडिया कंपनियों का प्रतिनिधित्व करते हैं. मीडिया-टेलीविज़न इंडस्ट्री में डॉ. अनुराग बत्रा को एक्सचेंज4मीडिया की स्थापना करने, डिजिटल में मीडिया, टेलीविजन और संबंधित डोमेन के लिए एक नया और लीडिंग प्लेटफ़ॉर्म बनाने और 360 डिग्री में एक अग्रणी और प्रभावकारी संगठन के निर्माण में उनके योगदान के लिए पहचाना जाता है. 

लेखक से लेकर इन्वेस्टर तक
डॉ. अनुराग बत्रा एक सीरियल आंत्रप्रेन्योर, लेखक, एंजेल इन्वेस्टर, टीवी शो होस्ट, राष्ट्रवादी हैं. डॉ. बत्रा एक्सचेंज4मीडिया समूह (www.exchange4media) के संस्थापक और प्रधान संपादक हैं. वह कई बड़े मीडिया ब्रैंड का प्रबंधन करते हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. डॉ. बत्रा BW बिजनेसवर्ल्ड मीडिया समूह (www.businessworld.in) के चेयरमैन और एडिटर-इन चीफ भी हैं, जो  शीर्ष सम्मानित बिजनेस मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है.

हमेशा कुछ नया करने में विश्वास 
डॉ. बत्रा BW बिजनेसवर्ल्ड में लगातार कुछ नया और इनोवेटिव करने में व्यस्त रहते हैं. इस कंपनी को उन्होंने 2013 के अंत में अधिग्रहित किया था और पिछले कुछ सालों में BW बिजनेसवर्ल्ड एक कंटेंट टेक मीडिया समूह बन गया है और अपने भविष्यवादी दृष्टिकोण के साथ भारत पर प्रभाव डाल रहा है. डॉ. बत्रा ने प्रतिष्ठित मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, गुड़गांव (www.mdi.ac.in) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य के रूप में भी काम किया है. वह एमडीआई गुड़गांव से पहले पीजीपीएम (एमडीआई का फ्लैगशिप प्रोग्राम) ग्रेजुएट हैं. वह 12 जनवरी 2020 से जून 2023 तक इसके बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में भी रहे हैं. डॉ. बत्रा फिलॉसफर कन्फ्यूशियस की इस बात पर विश्वास करते हैं कि यदि आप अपने शौक को अपना पेशा बनाते हैं तो आपको काम करने की ज़रूरत नहीं है.

आध्यात्मिकता और वेदों में विश्वास
डॉ. बत्रा आध्यात्मिकता और भारतीय वेदों में गहराई से विश्वास करते हैं. वह एक कट्टर आशावादी हैं और उनका मानना ​​है कि शेयरिंग से खुशी मिलती है. डॉ. अनुराग बत्रा का भारतीय मीडिया उद्योग में एक अलग ही स्थान है. वह मीडिया मुग़ल हैं, जिन्होंने 24 साल पहले एक्सचेंज4मीडिया समूह की स्थापना की और 9 साल पहले बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड समूह का अधिग्रहण किया. पिछले 24 वर्षों से एक्सचेंज4मीडिया समूह के संस्थापक के रूप में डॉ. बत्रा ने प्रमुख मीडिया मालिकों, संपादकों, पत्रकारों और नए युग के मीडिया पेशेवरों के साथ गहन बातचीत की है. एक्सचेंज4मीडिया.कॉम, समाचार4मीडिया.कॉम, इम्पैक्ट और पिच तथा एक्सचेंज4मीडिया के 75 से अधिक एक्सपीरियेंशल लार्ज स्केल IPs के माध्यम से डॉ. बत्रा मीडिया से गहराई से जुड़े हुए हैं. 

अगले साल आएगी डॉ. बत्रा की किताब 
डॉ. बत्रा ने मीडिया पर बहुत कुछ लिखा है और वे मीडिया, टेलीविजन और नए मीडिया के एक स्वीकृत विशेषज्ञ हैं. उनकी पुस्तक संभवतः 2025 में प्रकाशित होगी और इसका शीर्षक होगा "मीडिया मुगल्स ऑफ इंडिया". डॉ. बत्रा का सभी मुद्दों के प्रति गहरा और व्यक्तिगत दृष्टिकोण है. एक्सचेंज4मीडिया और बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड के रूप में अपनी दोहरी भूमिकाओं में डॉ. बत्रा समझते हैं कि मीडिया क्या चाहता है और मीडिया कैसे काम करता है. डॉ. बत्रा मीडिया इम्पैक्ट के लिए तीन C में विश्वास करते हैं, कंटेंट, कनेक्ट और कॉन्टेक्स्ट. डॉ. अनुराग बत्रा यूएई और MENA में भी इनिशिएटिव स्थापित कर रहे हैं और आप देखेंगे कि जिन मीडिया कंपनियों और मीडिया टेक कंपनियों को उन्होंने सलाह दी है और निवेश किया है, वे भी यूएई और MENA में प्रवेश कर रही हैं, डॉ. अनुराग बत्रा ने कई भविष्य के मीडिया टेक स्टार्टअप में भी निवेश किया है, जो भारतीय डिजिटल मीडिया और मीडिया टेक को प्रभावित कर रहे हैं.

60 देशों से जुड़ा है संस्था का नाता
इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविज़न आर्ट्स एंड साइंसेज अमेरिका के बाहर निर्मित टेलीविज़न में उत्कृष्टता को मान्यता देता है. इसके तहत न्यूयॉर्क शहर में हर साल नवंबर को आयोजित होने वाले इंटरनेशनल एमी® अवॉर्ड्स गाला में प्रतिष्ठित एमी® अवॉर्ड प्रदान किया जाता है. वर्तमान में यह कॉमेडी, डॉक्यूमेंट्री, ड्रामा, किड्स, न्यूज़, नॉन-स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट, परफॉरमेंस और शॉर्ट-फॉर्म सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रोग्रामिंग को सेलिब्रेट कर रहा है, यह दो विशेष पुरस्कार, इंटरनेशनल एमी® डायरेक्टोरेट और फाउंडर्स अवॉर्ड्स भी प्रदान करता है. अपनी पुरस्कार गतिविधियों से परे, इंटरनेशनल एकेडमी एक सदस्यता-आधारित संगठन है जिसमें 60 से अधिक देशों के प्रमुख मीडिया और एंटरटेनमेंट दिग्गज शामिल हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

7 hours ago

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

5 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

5 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

10 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

7 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

8 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

11 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

11 hours ago