होम / अप्वाइंटमेंट / डोनाल्‍ड ट्रंप बने अमेर‍िका के 47वें राष्‍ट्रपत‍ि, किए कई बड़े ऐलान, पीएम मोदी ने दी बधाई

डोनाल्‍ड ट्रंप बने अमेर‍िका के 47वें राष्‍ट्रपत‍ि, किए कई बड़े ऐलान, पीएम मोदी ने दी बधाई

डोनाल्‍ड ट्रंप के शपथग्रहण में दुन‍ियाभर से लोग पहुंचे. इसमें राष्‍ट्राध्‍यक्ष, राजनय‍िक, बिजनेसमैन और हजारों मशहूर हस्‍त‍ियां शामिल रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका में एक बार फिर 'ट्रंप राज' की वापसी हुई है. रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है. इस शपथ के साथ ही ट्रंप अमेरिका 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं. USA के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने ट्रंप को 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई. ट्रंप के शपथ लेने के बाद कुछ देर तक कैपिटल बिल्डिंग के रोटुंडा में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही. ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और साथ में काम करने की इच्छा भी जताई. वहीं राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने एक के बाद एक कई बड़े ऐलान किए हैं.

ट्रंप ने लगाई नेशनल इमरजेंसी 

अमेरिका के नए राष्ट्रपति ने अपने तेवर दिखा दिए हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही पहला बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने मैक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी की घोषणा की. साथ ही अमेरिका में ड्रग तस्करों को आतंकवादी घोषित किया. राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप ने अपने पहले भाषण में कहा, 'हम अपनी दक्षिणी सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा करते हैं. ट्रंप ने मेक्सिको के साथ लगती अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए सेना भेजने का भी ऐलान किया है. उन्होंने कहा, 'अवैध प्रवासियों को वहीं छोड़कर आएंगे जहां से वो आए हैं.'

मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार और चीन को चुनौती 

शपथ लेने के बाद ट्रंप ने कहा कि, "मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाने का काम होगा. संगठिक अपराध के खिलाफ आज से ही काम शुरू होगा. हम महंगाई कम करने के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हम घुसपैठियों को अमेरिका से बाहर निकालेंगे. उन्होंने दक्षिणी सीमाओं पर इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि, 'दूसरे की जंग में अमेरिका सेना नहीं जाएगी. मैं चाहता हूं कि दुनिया मुझे शांति दूत के तौर पर जाने. चीन को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि पनामा कैनाल से चीन का अधिपत्य खत्म करेंगे. पनामा कैनाल को वापस लेंगे.'

पीएम मोदी ने दी बधाई 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई! मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए तत्पर हूं. आने वाले सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं!"
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago