होम / अप्वाइंटमेंट / Dentsu के CPO- India And South Asia बने उन्मेश, जानिए क्या है इनकी खासियत?

Dentsu के CPO- India and South Asia बने उन्मेश, जानिए क्या है इनकी खासियत?

Dentsu India के लिए 2022 बहुत ही शानदार रहा है. इनके पास कई बड़े-बड़े क्लाइंट्स हैं. जानिए Dentsu में उन्मेश की क्या होगी भूमिका?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Dentsu ने अपनी ग्रोथ जर्नी को तेज करते हुए उन्मेश पवार को भारत और दक्षिण एशिया के लिए चीफ पीपल ऑफिसर (CPO) के रूप में नियुक्त किया है. इस नियुक्ति के साथ ही कंपनी की लीडरशिप टीम और मजबूत हो गई है. उन्मेश, अपनी नई भूमिका में Dentsu APAC के चीफ पीपल ऑफिसर ल्यूक स्पीयर्स और Dentsu इंडिया के अंतरिम CEO पीटर हुइजबूम को रिपोर्ट करेंगे.

एम्प्लॉई एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे
वे भारतीय और दक्षिण एशिया के बाजारों में Dentsu के टैलेंट एक्सपरटाइज को और मजबूती प्रदान करेंगे. वे नेटवर्क के एम्प्लॉई एक्सपीरियंस को और बेहतर करने का काम करते रहेंगे. वे Dentsu के पीपल फोक्स्ड ऑर्गेनाइजेशन बनने के लगातार प्रयास को आगे बढ़ाएंगे, साथ ही तेजी से चलती अर्थव्यवस्था में ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए फ्यूचर रेडी ऑर्गेनाइजेशन बनाएंगे.

उन्मेश की विशेषता
उन्मेश को Human Resources के विविध पहलुओं में 25 साल से अधिक का अनुभव है. उन्हें हाई परफॉर्मेंस लीडरशिप टीम बनाने की अच्छी-खासी विशेषज्ञता हासिल है. उनके पास बड़े लेवल पर कॉम्प्लेक्स कल्चर को भी लीड करने का कौशल है. उन्होंने Accenture, Mastek, Tata, and Peerless जैसे जाने-माने ब्रैंडों के लिए भी इनोवेटिव टैलेंट मैनेजमेंट प्रैक्टिसेज के मॉडल को डिजाइन किया है. इससे पहले, उन्मेश ने KPMG के Chief People Officer के रूप में कार्य किया है. इस दौरान उन्होंने समय में तेजी से बदलाव के बीच ब्रैंड को गाइड किया और एक प्रगतिशील लोगों के एजेंडे पर भी काम किया.

ल्यूक ने उन्मेश की तारीफ में क्या कहा
इस बड़े अप्वाइंटमेंट पर ल्यूक ने कहा, "उन्मेश हमारे साथ जुड़े, इस बात से हम काफी खुश हैं. लंबे समय तक उनका एक्सपीरियंस और परफॉर्मेंस लोगों की रणनीतियों को बेहतर करने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने में गुजरा है. इस ग्रेट मार्केट के लिए आगे का रास्ता बहुत रोमांचक है और मैं अपने कर्मचारियों को हर दिन Dentsu का बेहतर अनुभव करने के तरीके को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ जुड़ने के बाद बहुत उत्सुक हूं."

बेस्ट टैलेंट को अपने साथ बनाए रखना बहुत जरूरी
पीटर ने आगे कहा, "Dentsu ने हमेशा तेजी से बदलते बाजार की गतिशीलता को बहुत ही पॉजिटिव तरीके से अपनाया है. जोश और जुनून के साथ अपने कस्टमर्स के लिए सेवा जारी रखने के लिए बेस्ट टैलेंट को अपनी ओर आकर्षित करना और उन्हें बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है. इसमें उन्मेश अहम भूमिका निभाएंगे. उनके पास जो अनुभव और विशेषज्ञता है, वह तेजी से सफलता हासिल करने में हमारी मदद करेगा." Human Resource Director-South Asia सुनील सेठ Dentsu इंडिया में अपनी भूमिका बनाए रखेंगे. वे उन्मेश को रिपोर्ट करेंगे और पीपल फंक्शन ऑपरेशन पर फोकस करेंगे.

नई भूमिका के बारे में उन्मेश ने क्या बताया
अपनी नई भूमिका के बारे में बताते हुए उन्मेश ने कहा, "लगातार ट्रांसफॉर्मेशन के कारण ही Dentsu आज अपने कस्टमर्स के लिए पसंदीदा विकल्प बन पाया है. यह मेरे लिए भी एक बड़ा अवसर है, जिसमें मुझे प्रतिभा-संचालित क्षमता का निर्माण करना है. यह इनोवेशन और वैल्यू को विकसित करने और बेस्ट टैलेंट को बनाए रखने का एक शानदार अवसर है. हम अपने कर्मचारियों के बीच गर्व महसूस करने वाला माहौल बनाना चाहते हैं.

Dentsu India की उपलब्धियां
भारत में Dentsu नेटवर्क के लिए 2022 बहुत ही शानदार साल रहा है. इसकी शुरुआत DENTSU Creative India के साथ हुई, जिसने दुनिया में उस वक्त तूफान ला दिया, जब इसे कान लायंस फेस्टिवल ऑफ क्रिएटिविटी 2022 में 'एजेंसी ऑफ द ईयर' घोषित किया गया. कंपनी ने 1 टाइटेनियम के साथ-साथ 3 ग्रां प्री, 2 गोल्ड लायंस और 3 सिल्वर लायंस भी जीते. साल दर साल, Dentsu इंडिया ने ArcelorMittal, Croma, Hero Vida, Lenovo, Licious, LinkedIn, MakeMyTrip, Monster.com, Motorola, OLX Autos, Tata 1mg जैसे प्रमुख ब्रैंड को अपने कस्टमर के रूप में जोड़ा है. कंपनी के पास अभी 3600 से अधिक कर्मचारी हैं, जो पूरे मन से कंपनी के विकास के लिए काम कर रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IWAI के चेयरमैन बने सुशील कुमार लोहानी, सचिव स्तर पर हुई नियुक्ति

1995 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार लोहानी संभालेंगे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की कमान. केंद्र ने चेयरमैन के पद को अस्थायी रूप से सचिव स्तर तक अपग्रेड किया है.

1 day ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

1 day ago

ABD Maestro ने बिक्रम बसु को बनाया वाइस चेयरमैन, बढ़ी जिम्मेदारियां

बिक्रम बसु ABDL Group के चीफ मार्केटिंग एंड इनोवेशन ऑफिसर की भूमिका भी निभाते रहेंगे, दोनों कारोबारों में मार्केटिंग और इनोवेशन को देंगे दिशा

1 day ago

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

4 days ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

6 days ago


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

1 hour ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

1 hour ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

2 hours ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

2 hours ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

18 hours ago