होम / अप्वाइंटमेंट / Puravankara Limited के ग्रुप CFO नियुक्त हुए दीपक रस्तोगी

Puravankara Limited के ग्रुप CFO नियुक्त हुए दीपक रस्तोगी

Puravankara Limited ने दीपक रस्तोगी को अपने नए ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के रूप में नियुक्त किया है. वह 15 जनवरी 2025 से कंपनी को अपनी सेवा देंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के सबसे विश्वसनीय और प्रशंसित रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक Puravankara Limited ने दीपक रस्तोगी को अपने नए ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है. कंपनी में उनकी नियुक्ति 15 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी. रस्तोगी के पास वित्त, रणनीति और परिवर्तन में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है, जो विभिन्न उद्योगों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फैला हुआ है.

दीपक रस्तोगी ने दीपक फर्टिलाइजर्स और पेट्रोकेमिकल्स में प्रेजिडेंट और ग्रुप CFO और टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स में प्रेसिडेंट और ग्रुप CFO के रूप में लीडरशिप पॉजिशन पर काम किया है. उनकी विशेषज्ञता में प्रॉफिट और लॉस मैनेजमेंट, विकास रणनीतियां, मर्जर और अधिग्रहण, डिजिटलीकरण और एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट शामिल हैं. रस्तोगी एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और उन्होंने एस.पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड मैनेजमेंट से MBA किया है. उनके पास वित्तीय रणनीतियों की लीडरशिप करने और परिवर्तनकारी पहलों को लागू करने का सम्मानजनक इतिहास है, जो दक्षता और लाभप्रदता को बढ़ाते हैं, उनके दृष्टिकोण और कौशल कंपनी के विस्तार और विकास योजनाओं को बढ़ावा देने में मदद करेंगे. वहीं, Puravankara फाइनेंस के प्रेजिडेंट नीरज गौतम को अब डिप्टी चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (DCFO) के पद पर पदोन्नत किया गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

21 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago