होम / अप्वाइंटमेंट / GPS Renewables के ARYA में MD नियुक्त हुए दीपक अग्रवाल 

GPS Renewables के ARYA में MD नियुक्त हुए दीपक अग्रवाल 

दीपक अग्रवाल को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर गठित विभिन्न समितियों का सदस्य नियुक्त किया गया है और वे Waste Management Association के उपाध्यक्ष के रूप में भी सेवा दे रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक बायोगैस इंजीनियरिंग कंपनी GPS Renewables ने दीपक अग्रवाल को अपनी प्रोजेक्ट डेवलपमेंट विंग ‘ARYA’ का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है.  ARYA जलवायु-सकारात्मक परियोजनाओं (climate-positive projects) के विकास पर फोकस करती है.

कचरा प्रबंधन और बायो-CNG क्षेत्र में 35 वर्षों का अनुभव
दीपक अग्रवाल एक अनुभवी उद्योग विशेषज्ञ हैं, जिनके पास कचरा प्रबंधन (Waste Management) और बायो-CNG के क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वे एक पूर्व केंद्रीय सिविल सेवक हैं और IIT रुड़की और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र हैं. उन्होंने A2Z ग्रीन वेस्ट मैनेजमेंट, IL&FS एनवायरनमेंटल और EverEnviro जैसी प्रमुख कंपनियों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. इसके अलावा दीपक को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर गठित विभिन्न समितियों का सदस्य नियुक्त किया गया है और वे Waste Management Association के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं. उन्होंने PMO, केंद्रीय और विभिन्न राज्य सरकारों के साथ मिलकर कचरा प्रबंधन और बायो-CNG/CBG क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सक्षम नीति ढांचा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

बायोफ्यूल उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में सबसे आगे होगा ARYA  
GPS Renewables के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और को-फाउंडर मैनक चक्रवर्ती ने कहा है कि अगले कुछ महीनों में ARYA बायोफ्यूल उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में सबसे आगे होगा और कई प्रभावशाली परियोजनाएं और साझेदारियां पाइपलाइन में हैं. बायोफ्यूल उद्योग में दीपक की विशेषज्ञता ARYA के प्रभाव को बढ़ाने में सहायक होगी. वहीं, नवनियुक्त एमडी दीपक अग्रवाल ने कहा कि मैं GPSR ARYA में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं और उस टीम के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं जिसने भारत की कुछ सबसे बड़ी बायोफ्यूल परियोजनाओं को सफलतापूर्वक निष्पादित किया है. मैंने बायोफ्यूल क्षेत्र में GPS Renewables के काम को ध्यान से फॉलो किया है और यह देखना रोमांचक है कि पाइपलाइन में कुछ परियोजनाए हैं. मैं टीम के साथ मिलकर ARYA को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और इसके मिशन को और मजबूत करने के लिए काम करने के लिए तत्पर हूं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

23 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

21 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

22 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago