✕

होम / अप्वाइंटमेंट / साइबर सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने विजयंत गौर को नियुक्त किया डायरेक्टर जनरल

साइबर सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने विजयंत गौर को नियुक्त किया डायरेक्टर जनरल

विजयंत गौर की नियुक्ति CSAI को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और साइबर सिक्योरिटी के प्रयासों को और मजबूत करने का संकेत देती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

साइबर सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CSAI) ने विजयंत गौर को अपना महानिदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है. विजयंत गौर के पास साइबर रिस्क मैनेजमेंट, डेटा सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और ब्लॉकचेन जैसी उभरती तकनीकों में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. उनकी नियुक्ति CSAI को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और साइबर सिक्योरिटी के प्रयासों को और मजबूत करने का संकेत देती है. 

विजयंत गौर के पास है अपार अनुभव

विजयंत गौर एक विशेषज्ञ पेशेवर हैं, जिनके पास Certified Information Security Manager (CISM) और Certified Information Systems Auditor (CISA) जैसी ग्लोबल सर्टिफिकेशन हैं. उन्होंने फ्रॉड का पता लगाने और महत्वपूर्ण डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा में अद्वितीय विशेषज्ञता हासिल की है. उनकी नियुक्ति CSAI की यह प्रतिबद्धता दिखाती है कि वह भारत के डिजिटल परिवेश में आ रही चुनौतियों को हल करने के लिए काम कर रहे हैं.

भारत का डिजिटल भविष्य होगा सुरक्षित

CSA के अध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ) राजेश पंत ने कहा कि हम विजयंत गौर का हमारे एसोसिएशन में स्वागत करते हैं. उनकी दृष्टि, अनुभव और साइबर सुरक्षा की गहरी समझ हमारे लिए अमूल्य होगी, क्योंकि हम भारत के डिजिटल भविष्य को सुरक्षित बनाने और उभरते खतरों से बचाव करने का काम करेंगे. 

विजयंत गौर ने कहा कि मुझे साइबर सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया में शामिल होकर गर्व महसूस हो रहा है. साइबर रिस्क की बढ़ती जटिलता के साथ, हमें अपनी साइबर सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करना, इनोवेशन को बढ़ावा देना और मजबूत सिस्टम बनाना जरूरी है. मैं इंडस्ट्री लीडर, सरकारी एजेंसियों और हितधारकों के साथ मिलकर एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण सुनिश्चित करने का इंतजार करता हूं. 

विजयंत गौर के नेतृत्व में, CSAI अपने रोल को साइबर सुरक्षा जागरूकता, नीति समर्थन और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में और मजबूत करने का लक्ष्य रखता है. उनकी नियुक्ति भारत की साइबर सुरक्षा तैयारी को डिजिटल युग की चुनौतियों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.
 


टैग्स Cyber ​​Security Association of India
सम्बंधित खबरें

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

5 hours ago

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

5 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

5 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

8 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

5 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

5 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

8 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

8 hours ago