होम / अप्वाइंटमेंट / Cosmo First ने यामिनी कुमार को नियुक्त किया होल टाइम डायरेक्टर, उठाएंगी ये जिम्मेदारियां

Cosmo First ने यामिनी कुमार को नियुक्त किया होल टाइम डायरेक्टर, उठाएंगी ये जिम्मेदारियां

यामिनी कुमार जयपुरिया एक अनुभवी बिजनेस लीडर हैं, जिन्हें GE यूरोप, एशिया और इंडिया में वाइस प्रेसीडेंट, ह्यूमन रिसोर्सेस के रूप में लगभग 20 सालों का अनुभव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले 40 सालों से एक बड़ी ग्लोबल कंपनी Cosmo First Limited ने यामिनी कुमार जयपुरिया को Whole Time Director (कॉर्पोरेट रणनीति, ESG और CSR) के रूप में 5 साल के लिए नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तुरंत प्रभावी होगी. यामिनी कुमार जयपुरिया एक अनुभवी बिजनेस लीडर हैं, जिन्हें GE यूरोप, एशिया और इंडिया में वाइस प्रेसीडेंट, ह्यूमन रिसोर्सेस के रूप में लगभग 20 सालों का अनुभव है. 2020 से वह Cosmo First में कॉर्पोरेट एडवाइजर के रूप में काम कर रही थीं.  

उनकी जिम्मेदारियां
 
अब वह चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ मिलकर कंपनी को भविष्य के लिए तैयार करने में मदद करेंगी. वह बोर्ड, ग्रुप CEO और बिजनेस हेड्स के साथ मिलकर पर्यावरण, सामाजिक और कॉर्पोरेट गवर्नेंस (ESG), CSR और बिजनेस एथिक्स पर काम करेंगी. इसके अलावा, वह सोशल मीडिया, कॉर्पोरेट ब्रांडिंग, विविधता (Diversity & Inclusion), नेतृत्व विकास और अगली पीढ़ी के लीडर्स को तैयार करने पर भी ध्यान देंगी.

कौन हैं यामिनी कुमार जयपुरिया? 
  
यामिनी कुमार जयपुरिया को बिजनेस और HR के क्षेत्र में गहरा अनुभव है. 2020 से वह Cosmo First की कॉर्पोरेट एडवाइजर रही हैं, जहां उन्होंने HR, CSR, सोशल मीडिया रणनीति और कंपनी के पेट केयर बिजनेस Zigly को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई. वह Cosmo Foundation (Cosmo First की CSR शाखा) की मैनेजिंग ट्रस्टी भी हैं, जहां उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण प्रोग्राम शुरू किए. 

उनकी उपलब्धियां

उनके करियर में GE यूरोप, एशिया और इंडिया में वाइस प्रेसीडेंट, ह्यूमन रिसोर्सेस के रूप में लगभग दो दशक का अनुभव है. उन्हें 50 से अधिक पुरस्कार मिले हैं जिनमें GE इंडिया प्रेसीडेंट अवार्ड्स पांच बार शामिल हैं. यामिनी जी को कोस्मो फाउंडेशन की ट्रस्टी के रूप में भी कई सम्मान मिल चुके हैं जैसे कि The Economic Times ET 2GOOD4GOOD Award, Sewa Bhushan Award, National Award for Excellence जैसे कई सम्मान मिले. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर डिग्री और अमेरिकन कॉलेज, लंदन से MBA की डिग्री प्राप्त की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago