होम / अप्वाइंटमेंट / CMA को मिले नए प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट, जानें किनके नामों पर लगी मुहर

CMA को मिले नए प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट, जानें किनके नामों पर लगी मुहर

सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन यानी CMA की 14 जुलाई को हुई असाधारण आम सभा में नई नियुक्तियों पर मुहर लगाई गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सीमेंट विनिर्माताओं के शीर्ष संगठन, सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (CMA) ने श्री सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नीरज अखौरी को CMA का प्रेसिडेंट और जेएसडब्लू सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पार्थ जिंदल को CMA का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. दोनों की नियुक्ति का फैसला 14 जुलाई, 2023 को हुई सीएमए की असाधारण आम सभा (EGM) में लिया गया. अखौरी अपना पदभार अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक केसी झांवर से ग्रहण करेंगे. सदस्यों ने सर्वसम्मति से सीएमए के प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट के चुनाव का समर्थन किया और नव-चयनित नेतृत्वकारी टीम में पूरा भरोसा व्यक्त किया.

30 सालों से ज्यादा का अनुभव
श्री सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नीरज अखौरी के पास इस्पात (स्‍टील) और सीमेंट उद्योग में 30 से ज्‍यादा वर्षों का अनुभव है. उन्‍होंने भारत और अन्य विकासशील देशों में विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाओं में काम किया है. इस अवसर पर सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशंस के प्रेसिडेंट नीरज अखौरी ने कहा, 'मुझमें विश्वास व्यक्त करने के लिए मैं CMA के सभी सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद देता हूं. इसके साथ ही भारतीय सीमेंट उद्योग राष्ट्र-निर्माण में भारत का सहयोगी बनने के प्रति अपनी वचनबद्धता की दोबारा पुष्टि करता है. हम अकर्बनीकरण पर जोर देने के साथ बुनियादी संरचनाओं के विकास और स्थायित्व के एजेंडा का समर्थन करते हुए देश में व्यावसायिक मूल्य श्रृंखला के निर्माण के लिए काम करते रहेंगे. इस दिशा में सीएमए नीतिगत योजनाकारों, मंत्रालयों और हिस्सेदारों के साथ भारत की प्राथमिकताओं के अनुरूप करीबी सहयोग में काम करेगा'.

सबसे युवा वाइस प्रेसिडेंट
पार्थ जिंदल जेएसडब्लू के प्रबंध निदेशक हैं. CMA में, पार्थ जिंदल एसोसिएशन के लगभग 60 वर्षों के इतिहास में सबसे कम उम्र के निर्वाचित वाइस प्रेसिडेंट हैं. उनसे भारतीय सीमेंट उद्योग की प्रमुख चुनौतियों को दूर करने के लिए नई ऊर्जा और नजरिए का संचार करने की उम्‍मीद है. वे भारतीय सीमेंट उद्योग के अकर्बनीकरण और डिजिटल रूपांतरण में सहयोग के लिए भी नए विचारों का संचार करेंगे. सीएमए के नए वाइस प्रेसिडेंट के रूप में अपनी नियुक्ति पर पार्थ जिंदल ने कहा - CMA के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में मेरा चुनाव करने के लिए मैं सीएमए के सदस्यों को धन्यवाद देता हूं. भारत का सीमेंट उद्योग हमारे राष्ट्र की वृद्धि और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. मैं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य का अनुसरण करने में एक महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में भारत सरकार के साथ करीबी संपर्क में काम करने के लिए सीएमए का संकल्प दोहराना चाहता हूं. मैं सीएमए के अकार्बनीकरण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में नीरज के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago